घर को ठंडा रखने वाले टॉप 5 पौधे
How To Cool Home Naturally Without AC: तपती गर्मी में हमेशा AC या कूलर चलकर रखना संभव नहीं है. इससे न सिर्फ बिजली का बिल ज्यादा आता है, बल्कि ओवरहीटिंग की वजह से फटने का डर भी बना रहता है. ऐसे में पौधा एक नेचुरल और सस्ता तरीका है, जो न सिर्फ घर की हवा को साफ कर सकता है, बल्कि घर को ठंडा भी रख सकता है. क्या आप ये सोच रहे हैं कि ऐसे भी पौधे होते है जो घर को ठंडा रखते हैं? जी हां, ऐसे पौधे भी होते हैं, यहां जानें इन पौधों के नाम क्या हैं.

एलोवेरा
- इसकी पत्तियों में मौजूद जेल तापमान और गर्म हवा को सोख लेता है.
- एलोवेरा कम पानी में भी जीवित रहता है.
- गर्मियों के लिए परफेक्ट माना जाता है.
- खिड़की के पास रखना ज्यादा बेहतर माना जाता है.
स्नेक प्लांट
- इस पौधे को सेंसिवेरिया के नाम से भी जाना जाता है.
- स्नेक प्लांट रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है.
- अगर आप गर्मियों में इसे लगाते हैं, तो कमरा ठंडा रखा जा सकता है.
- इस पौधे को घर के किसी भी कोने में लगाया जा सकता है.
मनी प्लांट
- मनी प्लांट घर की हवा को शुद्ध बनाकर गर्मी को कम करता है.
- यह हवा में मौजूद टॉक्सिन्स को सोख लेता है, जिससे वातावरण ठंडा महसूस होता है.
- आप चाहें, तो इस पौधे को वॉटर बोतल में भी उगा सकते हैं.
- कमरे में या बालकनी में कही भी रख सकते हैं.
अरेका पाम
- यह पौधा ह्यूमिडिटी बढ़ाता है, जिससे तापमान कम होता है.
- इसके लंबे हरे पत्ते किसी भी कमरे को ठंडक दे सकते हैं.
- अगर आपके घर में हवा सूखी रहती है, तो अरेका पाम इस प्रॉब्लम को दूर कर सकता है.
- ये पौधा न सिर्फ घर को ठंडा रखता है, बल्कि दिखने में सुंदर भी लगता है.
इसे भी पढ़ें: Quote Of The Day By Virat Kohli: कैसी होती है सफल लोगों की सोच, कभी हार न मानने का विराट कोहली का सीक्रेट
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Summer Indoor Plants, Ghar Ko Thanda Rakhne Wale Paudhe, Bina Ac Ke Ghar Ko Thanda Kaise Kare, Kaun Se Paudhe Ghar Mein Lagane Chahie