Beetroot Idli For Weight Loss: ब्रेकफास्ट हमारे दिन का सबसे जरूरी मील होता है. अगर आप भी नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, जिससे वजन को भी कंट्रोल करने में मदद मिल सके, तो आप चुकंदर इडली को ट्राई कर सकते हैं. चुकंदर एक जड़ वाली सब्जी है जो पोषण से भरपूर है! जरूरी विटामिन, मिनरलस और एंटीऑक्सीडेंट के साथ पैक्ड, चुकंदर पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है. चुकंदर विटामिन सी और आयरन से भरपूर है, ये हेल्दी रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करते हैं और शरीर को संक्रमण से लड़ने में भी मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं चुकंदर एक बेहतरीन प्यूरीफायर है क्योंकि, यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कैसे बनाएं चुकंदर इडली.
इडली एक साउथ इंडियन डिश है जिसे सबसे ज्यादा ब्रेकफास्ट में खाया जाता है. इसे सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में पसंद किया जाता है. क्योंकि ये एक लाइट और हेल्दी नाश्ता है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़े- आज क्या बनाऊं: तेल के बिना बनाएं ये 6 स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपीज, तारीफ करते नहीं थकेंगे खाने वाले

ब्रेकफास्ट के लिए कैसे बनाएं चुकंदर की इडली- (How To Make Beetroot Idli Recipe For Healthy Breakfast)
चुकंदर इडली बनाने के लिए सबसे पहले आपको चुकंदर को हरी मिर्च और अदरक के साथ पीसना होगा जब तक कि यह एक स्मूद पेस्ट न बन जाए. अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा है तो पीसते समय थोड़ा पानी मिला सकते हैं. इसके बाद एक बाउल में चुकंदर का पेस्ट, सूजी, दही और नमक डालें. इसे अच्छे से मिलाएं और गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. इसे कुछ देर के लिए अलग रख दें. अब आपको एक तड़का बनाना है. एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, उड़द दाल, कटा हुआ प्याज और करी पत्ता डालें. तैयार तड़का बैटर में डालें. थोड़ा फ्रूट सॉल्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इडली के मोल्ड में बैटर डालें और 10 मिनट तक स्टिम करें. चुकंदर इडली बनकर तैयार है इसे आप सांभर और नारियल की चटनी के साथ पेयर करें.
Hepatitis: इन कारणों से Monsoon में बढ़ जाता है हेपेटाइटिस का खतरा, बचाव का तरीका जानें एक्सपर्ट से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं