Constipation Remedies In Hindi: कब्ज आज के समय की एक आम समस्या में से एक है. इसकी एक बड़ी वजह हमारी अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान भी है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भारतीय किचन में मौजूद मसाले न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि शरीर को कई समस्याओं से बचाने में भी मददगार हैं. आयुर्वेद में सदियों से भारतीय मसालों को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ मसालों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए गुणकारी माना जाता है. तो चलिए जानते हैं उन मसालों के बारे में.
कब्ज के लिए क्या खाएं- (Kabj Kaise Dur Kare)
1. हींग-
हींग में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पेट के क्रैम्प्स, गैस और अपच जैसी समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं. इसे दांतों के कीड़ों के लिए भी अच्छा माना जाता है. आप हींग को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. जैसे, दाल, सब्जी में तड़का लगाने में या इसके पानी को भी आप खाना खाने के बाद पी सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Cavity Remedies: दांतों के कीड़ों को जड़ से खत्म करने के लिए किचन में मौजूद इन 3 चीजों का ऐसे करें इस्तेमाल

2. अजवाइन-
अजवाइन एक ऐसा मसाला है जिससे कई तरह की डिशेज में तड़का लगाते हैं. इसमें थायमोल नामक कंपाउंड होता है, जो पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करने का काम करता है. इसके सेवन से गैस, एसिडिटी, अपच और बदहजमी जैसी समस्याएं दूर होती हैं. आप इसे खाना खाने के बाद चबाकर खा सकते हैं. या इसका चूर्ण बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
3. दालचीनी-
कब्ज के लिए दालचीनी का उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि यह पाचन में सुधार करने और मल त्याग को आसान बनाने में मदद कर सकती है. दालचीनी में मौजूद गुण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. इसे आप कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं, जैसे दालचीनी की चाय, दालचीनी का पानी आदि.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं