Tandoori Soya Chaap Recipe: स्ट्रीट फूड का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. घर पर आप चाहे कितनी भी टेस्टी और डिलीशियस डिशेज बना लें लेकिन स्ट्रीट फूड का स्वाद मिसिंग रहता है. ऐसे में अगर आप सबसे ज्यादा फेमस स्ट्रीट फूड तंदूरी सोया चाप को मिस कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं घर पर बड़ी आसानी से तंदूरी सोया चाप को बनाने की रेसिपी जानी-मानी शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तंदूरी सोया चाप (Tandoori Soya chaap) की रेसिपी शेयर की है. इस रेसिपी में खास ये है कि घर पर बिना तंदूर के ही आपको तंदूर वाला स्वाद मिलेगा.
यहां देखें पोस्टः
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
इंग्रेडिएंट्स-
- 6- सोया चाप
- 400 ग्राम दही
- तलने के लिए तेल
- 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
- 2 बड़े चम्मच बेसन/ बेसन
- 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- प्याज
- जिंजर गार्लिक पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
- मक्खन
- क्रीम
- कश्मीर लाल मिर्च पाउडर
तंदूरी सोया चाप बनाने की रेसिपी-
- स्टिक से सोया चाप को निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. 1 चाप को तीन से चार टुकड़ों में कांटे.
- अब चाप को मैरिनेट करने के लिए पहले इसे मैरिनेट करने का मसाला तैयार करना होगा.
- उसके लिए एक बाउल में 2 टीस्पून सरसों का तेल डालें. तेल में दो चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डालकर उसे 2 मिनट तक अच्छे से फेटें.
- अब इसमें हल्दी, गरम मसाला, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, जिंजर गार्लिक पेस्ट, गाढ़ा दही, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छे से फेंट लेंगे.
- अब सोया चाप के पीसेस को मसाले में डालकर मैरिनेट होने के लिए थोड़ी देर के लिए छोड़ देंगे.
- अब घर पर बन रहे इस तंदूरी सोया चाप में तंदूरी फ्लेवर लाने के लिए एक कोयले के टुकड़े को गैस पर रखकर थोड़ी देर के लिए गर्म होने देंगे. जब इसमें अंगार आ जाएगा तो इसे निकाल लेंगे.
- अब जिस बाउल में सोया चाप को मैरीनेट करने के लिए रखा था, उसके बीच में छोटी सी कटोरी रखेंगे और उस कटोरी के ऊपर रख देंगे ये कोयले का टुकड़ा.
- अब कोयले के टुकड़े के ऊपर दो चम्मच सरसों का तेल डालेंगे और ऊपर से बाउल को सिल्वर फॉयल से ढक देंगे.
- ऐसा करने से बाउल के अंदर कोयले का जो धुंआं है वो भर जाएगा और आपके सोया चाप में तंदूर की खुशबू आने लगेगी.
- अब एक पैन में सोया चाप को स्प्रेड करें और हल्का ब्राउन होने तक दोनों तरफ सेंके.
- अब एक बाउल में प्याज के चार टुकड़े करके उसकी लेयर निकाल कर डालें. ऊपर से क्रीम, बटर, लेमन जूस और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर सोया चाप को मिलाएं.
- अब चाप के पीसेस को स्कीवर्स में लगायें.
- चाप को सीधी आंच पर अच्छी तरह ब्राउन होने तक गैस में पकाएं.
- पके हुए चाप को मिक्सिंग बाउल में निकाल लें.
- बस घर पर स्ट्रीट फूड टेस्ट देने वाला आपका तंदूरी सोया चाप बनकर तैयार है. अब आप इसे पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं