कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा का दावा है कि कर्नाटक में BJP की ही सरकार बनेगी...
नई दिल्ली:
- अगर कांग्रेस-JDS बहुमत के लिए ज़रूरी 112 सदस्यों का समर्थन पत्र नहीं दे सके, तो BJP को मौका मिलेगा...
- राज्यपाल BJP को सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का न्योता दें और बहुमत साबित करने के लिए वक्त दें...
- विधानसभा में विश्वासमत के दौरान कांग्रेस-JDS के कम से कम 15 विधायक गैरहाजिर रहें, तो BJP को फायदा होगा...
- इससे सदन की प्रभावी संख्या 222 से घटकर 207 रह जाएगी, और जादुई आंकड़े के लिए 104 सीटों की ज़रूरत पड़ेगी...
- इस स्थिति में BJP आसानी से बहुमत साबित कर सकती हैं, क्योंकि BJP को 104 सीटें मिली हैं...
- BJP की कोशिश लिंगायत सम्मान को मुद्दा बनाने की है... लिंगायत समुदाय से आने वाले बीएस येदियुरप्पा को CM बनने से रोकने के लिए कांग्रेस-JDS एक हो गए हैं...
- कांग्रेस के टिकट पर 21 और JDS के टिकट पर 10 लिंगायत विधायक जीतकर आए हैं, जिसका फायदा BJP को मिल सकता है...
- JDS से गठबंधन होने से नाराज़ सिद्धारमैया और डी शिवकुमार पर भी नज़र है...
- JDS नेता एचडी कुमारस्वामी दो विधानसभा सीटों से जीते हैं, और उनसे एक सीट वोटिंग से पहले खाली करने को कहा जाएगा...
- बीएस येदियुरप्पा और बी श्रीरामुलु लोकसभा सदस्य भी हैं, और विधानसभा चुनाव भी जीते हैं... सो, ऐसे में दोनों नेता विश्वासमत की तस्वीर साफ होने के बाद ही किसी एक सीट से इस्तीफा देंगे, तो BJP को फायदा होगा...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Karnataka Result 2018