विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2017

विराट कोहली से 'मनमुटाव' और अनिल कुंबले की विदाई के पांच 'अनजाने' कारण...

अब तक यही बताया जा रहा है कि अनिल कुंबले के 'हेडमास्टर' सरीखे बर्ताव की वजह से उनके और कप्तान विराट कोहली के बीच मनमुटाव हुआ, लेकिन कुंबले के इस्तीफे के पीछे कुछ और भी वजहें हैं...

विराट कोहली से 'मनमुटाव' और अनिल कुंबले की विदाई के पांच 'अनजाने' कारण...
अनिल कुंबले ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि उन्हें बताया गया है कि विराट कोहली को उनके व्यवहार से शिकायत थी...
नई दिल्ली:
  1. माना जा रहा है कि यह शिकायत खुद कप्तान विराट कोहली ने की थी कि अनिल कुंबले टीम इंडिया के साथ ज़रूरत से ज़्यादा सख्त रवैया अपना रहे हैं, और उनकी मौजूदगी से खिलाड़ियों को डर लग रहा था...
  2. अनिल कुंबले के सख्त रवैये की वजह से कुछ खिलाड़ी घायल भी हुए, और विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को यह ठीक नहीं लगा...
  3. अनिल कुंबले टीम चयन का भी अहम हिस्सा बनना चाहते थे और माना जा रहा है कि उन्होंने सुझाव दिया था कि कप्तान और कोच को टीम चुनने का अधिकार होना चाहिए, जबकि इस समय चयन समिति टीम चुनने के लिए कप्तान और कोच की सलाह ज़रूर लेती है, लेकिन उनकी राय मानने के लिए समिति बाध्य नहीं है, यानी कप्तान और कोच को चयन के दौरान वोट करने का अधिकार नहीं है...
  4. अनिल कुंबले बीसीसीआई के मौजूदा अधिकारियों से किसी भी तरह की चर्चा नहीं करते थे, और वह अपने सुझाव लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति के पास जाया करते थे...
  5. इतना ही नहीं, बोर्ड के कुछ अधिकारियों को लगता है कि जब पिछले साल सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त लोढा समिति के लोग अनिल कुंबले से मिले थे, तो बीसीसीआई के खिलाफ सबसे ज़्यादा टिप्पणियां करने वाले वही थे और उन्हीं की सिफारिशों का नतीजा है कि सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के खिलाफ सख्त फैसला लिया...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anil Kumble, Virat Kohli, Team India, BCCI, Cricket Coach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com