विज्ञापन

कौन हैं राधन पंडित? जिसने विजय की जीत और सीएम बनने की पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

Radhan Pandit Kaun Hai: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले ही विजय की सुनामी जीत से लेकर उनके सत्ता के सिंहासन पर बैठने को लेकर पहले ही भविष्यवाणी करने वाले राधन पंडित कौन हैं? उत्तर से लेकर दक्षिण तक के नेता-अभिनेता और तमाम सेलेब्रिटीज को ज्योतिषीय परामर्श देने वाले राधन पंडित के एक दिन के ओएसडी बनने से लेकर अब तक की पूरी कहानी जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

कौन हैं राधन पंडित? जिसने विजय की जीत और सीएम बनने की पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
Rickey Radhan Pandit: राधन पंडित जिसे ​सीएम विजय ने बनाया एक दिन का ओएसडी.
file photo

Who is Astrologer Ricky Radhan Pandit: चुनावी जंग चाहे राष्ट्रीय स्तर पर हो या फिर राज्य स्तर पर, इसे लड़ने से पहले राजनीति से जुड़ा हर सख्स अपनी जीत हासिल करने के लिए देवी-देवताओं के दरबार के बाद जिस दरवाजे पर हाजिरी लगाता है, वह किसी ज्योतिषी का ही होता है.तमिलनाडु की राजनीति में भी इन दिनों एक ऐसा ही ज्योतिष खबरों की खबर में बना हुआ है, जिसने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले ही सी. जोसेफ विजय और उनकी पार्टी टीवीके को की प्रचंड जीत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी थी.

जाने-माने ज्योतिषी राधन पंडित का यह ज्योतिषीय दावा सच साबित होने से ज्यादा तब कहीं ज्यादा चर्चा में आया जब सीएम विजय ने सूबे में अपनी सरकार बनते ही आनन-फानन उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में उन्हें OSD नियुक्त करने का ऐलान कर दिया.यह बात अलग है कि जिस उन्होंने अपने जिस करीबी ज्योतिषी को उनकी भविष्यवाणी का बड़ा इनाम दिया था, उसे विरोधियों के दबाव में वापस लेना पड़ा.आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं राधन पंडित, जिनकी भविष्यवाणी और सत्ता के साथ नजदीकियां हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है.

कौन हैं राधन पंडित?

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Facebook@RadhanPandit

जाने-माने ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल बीते 4 दशकों से तमाम जाने-माने लोगों को वैदिक और अंक ज्योतिष से जुड़ी सेवाएं देते रहे हैं.इसके अलावा वे लोगों के जीवन में व्यक्तिगत बदलाव के लिए लोगों को ध्यान और अध्यात्म का ज्ञान भी देते हैं.विकीपीडिया के अनुसार राधन पंडित का जन्म तमिलनाडु के ईरोड में हुआ था.बतौर ज्योतिषी रिक्की राधन पंडित वेट्रिवेल लंबे समय से तमिलनाडु की राजनीति और सत्ता के गलियारों से एक चर्चित नाम रहा है.जिसने मौजूदा सीएम विजय से पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता समेत तमाम बड़ी शख्सियतों से जुड़ी बड़ी भविष्यवाणियां करने का काम किया है.

राधन पंडित ने नब्बे के दशक में तमिलनाडु छोड़ने के बाद मुंबई को अपना बेस कैंप बनाया.जहां पर रहते हुए उन्होंने नेता से लेकर अभिनेता तक के लिए ज्योतिष भविष्यवाणियां की, लेकिन साल 2008 में उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया.जहां पर उनके संबंध देश के जाने-माने नेताओं के साथ और भी ज्यादा प्रगाढ़ हो गये.खास बात ये भी कि दिल्ली पहुंचने के बाद ही उन्होंने अपने पूर्व नाम 'पंडित वेट्ट्रीवेल' को बदलकर 'राधन पंडित' रख लिया.

राधन पंडित का राजनीति से कुछ ऐसा है नाता

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Facebook@RadhanPandit

सीएम विजय तमिलनाडु के पहले मुख्यमंत्री नहीं हैं जो राधन पंडित से ज्योतिषीय सलाह लेते हों, इससे पहले जे जयललिता को भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय सलाह दिया करते थे.मान्यता है कि जब 1991 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव हुए तो उन्होंने एम. करुणानिधि के खिलाफ जयललिता की चुनावी जीत का ऐलान किया था.मान्यता है कि चुनावी जीत से जुड़ी भविष्यवाणी सच होने के बाद जहां उनके संबंध जयललिता के साथ प्रगाढ़ हुए तो वहीं आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके जेल न जाने की भविष्यवाणी गलत साबित होने के बाद खराब भी हो गये थे.माना जाता है कि इस घटना के बाद जयललिता ने राधन पंडित से ज्योतिषीय परामर्श लेना बंद कर दिया था.

राधन पंडित की विजय से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Facebook@RadhanPandit

माना जाता है कि दिल्ली पहुंचने के बाद ही राधन पंडित का संपर्क अभिनेता से नेता बने विजय से हुए था.राधन पंडित के अनुसार विजय के चुनावी जंग में उतरने से पहले ही उनके सत्ता के शीर्ष तक पहुंचने की भविष्यवाणी कर दी थी.दावा यह भी है कि उन्होंने ही विजय को अंग्रेजी के 'V' अक्षर से शुरू होने वाले निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की सलाह दी थी.उनका दावा था कि 'V' अक्षर से शुरू होने वाला चुनावी क्षेत्र विजय की बड़ी विजय का का कारण बनेगा. खास बात ये भी कि सत्ता के सिंहासन पर बैठने के बाद विजय ने भी इसका बड़ा इनाम देते हुए राधन पंडित को अपना ओएसडी OSD बनाया, लेकिन गठबंधन के साथियों के दबाव में उन्हें 24 घंटे बाद ही पद से हटाना पड़ा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com