विज्ञापन

नवरात्र में सोना, वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का सबसे अच्छे दिन कौन सा है? जानें योग के अनुसार सही तारीख

नवरात्रि के दिन खरीदारी के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं. पंचांग के अनुसार योग, वार और नक्षत्र का विशेष महत्व होता है. यहां जानिए नवरात्र में सोना, वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का सबसे अच्छे दिन कौन सा है?

नवरात्र में सोना, वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का सबसे अच्छे दिन कौन सा है? जानें योग के अनुसार सही तारीख
नवरात्र में खरीदारी के अच्छे दिन

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व है. इन 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा के एक विशेष रूप की आराधना की जाती है. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर यानी रविवार को हो चुकी है. नवरात्रि का समय ऐसा होता है, जब कई परिवार सालभर की योजना के बाद बड़ी खरीदारी करते हैं. नवरात्र के समय में कोई नया वाहन, सोना या जमीन खरीदता है, लेकिन नवरात्रि के दिन खरीदारी के लिए एक जैसे शुभ नहीं माने जाते. पंचांग के अनुसार योग, वार और नक्षत्र का विशेष महत्व होता है. वहीं, इस साल शुक्र वक्री होने के कारण कुछ तरह की खरीदारी में सावधानी बरतने की भी सलाह दी जाती है. चलिए आपको बताते हैं नवरात्र में सोना, वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का सबसे अच्छे दिन कौन सा है?

नवरात्रि में सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ दिन

सर्वार्थ सिद्धि योग तब बनता है जब कोई विशेष नक्षत्र किसी खास वार के साथ आता है. ऐसा योग जो सभी कार्यों को सफल बनाने वाला माना जाता है. इस योग में सभी तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं. नई खरीदारी, बुकिंग, निवेश या किसी नए काम की शुरुआत के लिए यह पंचांग के सबसे शुभ योगों में से एक माना जाता है. इस साल नवरात्र में तीन दिन शुभ कामों के लिए बहुत ही अच्छे माने जा रहे हैं.

14 अक्टूबर (बुधवार)- सुबह 6:21 बजे से 15 अक्टूबर सुबह 4:03 बजे तक, इस अनुराधा नक्षत्र में है. यह दिन खरीदारी के लिए अच्छा है. इस दिन आप सोना, जमीन या वाहन खरीद सकते हैं.

18 अक्टूबर (रविवार)- दोपहर 12:49 बजे से 19 अक्टूबर सुबह 6:24 बजे तक, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में. यह सूर्य का दिन है, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है और उत्तरा आषाढ़ सूर्य का नक्षत्र है. उस दोपहर अष्टमी तिथि भी चल रही है. यह दिन सोना खरीदने के लिए दुर्लभ संयोग है.

19 अक्टूबर (सोमवार)- दोपहर 3:38 बजे से 20 अक्टूबर सुबह 6:25 बजे तक, श्रवण नक्षत्र में. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग एक्टिव है और श्रवण नक्षत्र यात्रा और गाड़ियों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इस दिन नवमी तिथि भी है.

इसके अलावा 20 अक्टूबर को दशहरा भी है, जिसे अबूझ मुहूर्त माना जाता है यानी इस दिन किसी शुभ कार्य के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती. इस तरह 11 से 20 अक्टूबर के बीच नई खरीदारी, वाहन लेने, संपत्ति बुक कराने या किसी नए काम की शुरुआत के लिए आपके पास चार बेहद शुभ अवसर हैं.

यह भी पढ़ें:- कच्चा दूध, केसर और नारियल तेल, 56 साल की खुशबू सुंदर ऐसे रखती हैं अपनी स्किन को जवान

यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri, Shopping Muhurat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com