Utpanna Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत खास माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है और भक्त व्रत रखते हैं. एकादशी पर विधि-विधान से श्रीहरि की आराधना करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं. हर महीने दो एकादशी तिथियां पड़ती हैं. इनमें एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में आती है. दिसंबर के महीने में पहली उत्पन्ना एकादशी और दूसरी मोक्षदा एकादशी है. चलिए आपको बताते हैं दिसंबर की पहली उत्पन्ना एकादशी कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
उत्पन्ना एकादशी कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, दिसंबर में पहली उत्पन्ना एकादशी 4 दिसंबर यानी शुक्रवार को पड़ रही है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. पौराणिक कथा के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु के शरीर से माता एकादशी प्रकट हुई थीं. जो श्रद्धालु एकादशी व्रत की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए ये तिथि विशेष मानी जाती है.
उत्पन्ना एकादशी शुभ मुहूर्त
- एकादशी तिथि प्रारंभ- 3 दिसंबर 2026, रात 11.03 बजे
- एकादशी तिथि समाप्त- 4 दिसंबर 2026, रात 11.44 बजे
- व्रत पारण- 5 दिसंबर 2026, सुबह 6.18 बजे से 8.34 बजे तक
उत्पन्ना एकादशी का महत्व?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी के दिन एकादशी माता प्रकट हुई थीं. मुर नाम का एक शक्तिशाली राक्षस था, जिसने देवताओं को परेशान कर रखा था. भगवान विष्णु और मुर राक्षस के बीच युद्ध हुआ. युद्ध के दौरान भगवान विष्णु विश्राम करने लगे. तभी मुर ने उन पर हमला करने की कोशिश की. इसी दौरान भगवान विष्णु के शरीर से एक दिव्य शक्ति प्रकट हुई, जिसने मुर राक्षस का वध कर दिया. भगवान विष्णु ने उस शक्ति को एकादशी नाम दिया. तभी से इस दिन को उत्पन्ना एकादशी कहा जाने लगा.
यह भी पढ़ें:- रामा तुलसी या श्यामा तुलसी, घर में कौन-सा पौधा लगाना अच्छा होता है?
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं