विज्ञापन

रामा तुलसी या श्यामा तुलसी, घर में कौन-सा पौधा लगाना अच्छा होता है?

कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि घर में रामा तुलसी या श्यामा तुलसी कौन सी लगानी चाहिए. यहां जानिए घर पर रामा तुलसी या श्यामा तुलसी, कौन सी लगानी चाहिए और इन दोनों का क्या महत्व है.

रामा तुलसी या श्यामा तुलसी, घर में कौन-सा पौधा लगाना अच्छा होता है?
घर में कौन सी तुलसी लगानी चाहिए?

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है. लगभग हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा होता है और इसकी पूजा की जाती है. तुलसी की कई किस्में होती हैं, लेकिन रामा और श्यामा तुलसी सबसे ज्यादा प्रचलित हैं. दोनों के पत्तों का रंग, खुशबू और धार्मिक मान्यताएं अलग-अलग हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि घर में रामा तुलसी या श्यामा तुलसी कौन सी लगानी चाहिए. चलिए आपको बताते हैं घर पर रामा तुलसी या श्यामा तुलसी कौन सी लगानी चाहिए और इन दोनों का क्या महत्व है.

रामा और श्यामा तुलसी कैसे पहचानें?

रामा तुलसी को श्री तुलसी और गौरी तुलसी के नाम से भी जाना जाता है. इसकी पत्तियों का रंग हरा होता है. इसका तना भी आमतौर पर हरा ही दिखाई देता है. धार्मिक कार्यों और रोजाना की पूजा में इस तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है. वास्तु शास्त्र की मानें तो रामा तुलसी को घर में लगाने से सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. ये तुलसी जगत के पालनहार भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है. वहीं, श्यामा तुलसी के पत्तों का रंग गहरा हरा या हल्का बैंगनी होता है. इसकी गंध अधिक तीखी होती है. इस तुलसी का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस तुलसी को घर में लगाने से आध्यात्मिक उन्नति और बीमारियों से बचाव होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

रामा तुलसी और श्यामा तुलसी का महत्व

स्कंद पुराण में रामा और श्यामा तुलसी, दोनों का महत्व बताया गया है. इसके वैष्णव खंड के मार्गशीर्ष माहात्म्य के आठवें अध्याय में भगवान विष्णु कहते हैं कि काली और सामान्य रंग वाली तुलसी, दोनों उन्हें प्रिय हैं. इस अध्याय के श्लोक 19 में काली और सफेद तुलसी से पूजा करने का महत्व बताया गया है. वहीं श्लोक 17 में कृष्ण तुलसी से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने का फल बताया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

घर में कौन-सी तुलसी लगानी चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में रामा या श्यामा तुलसी, दोनों में से कोई भी लगाई जा सकती है. ऐसा कोई अनिवार्य नियम नहीं है. अगर आपके घर में पर्याप्त जगह है, तो दोनों पौधे लगा सकते हैं. वहीं, जगह कम होने पर अपने अनुसार किसी एक को रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- Tulsi Puja Rules: तुलसी में जल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें कैसे शुरू हुई तुलसी पर जल चढ़ाने की परंपरा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rama Tulsi, Shyama Tulsi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com