विज्ञापन

खाटू श्याम भक्तों के लिए जरूरी खबर, बदल गया आरती और दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल

खाटू श्याम मंदिर में आरती के समय में कुछ बदलाव किए गए हैं, श्रृंगार आरती अब सुबह 8 बजे और संध्या आरती शाम 6 बजे होगी, जानें 5 आरतियों का पूरा टाइम टेबल क्या है.

खाटू श्याम भक्तों के लिए जरूरी खबर, बदल गया आरती और दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
खाटूश्यामजी मंदिर में आरती का समय बदला
NDTV

अगर आप आने वाले दिनों में बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. मंदिर प्रशासन ने बाबा के दरबार में होने वाली दो मुख्य आरतियों के समय में बड़ा बदलाव किया है. कार्तिक मास खत्म होने और मार्गशीर्ष का महीना शुरू होने के साथ ही मौसम ने करवट ली है, यही वजह है श्री श्याम मंदिर कमेटी ने दर्शन और आरती का नया टाइम टेबल जारी किया है.

श्रृंगार और संध्या आरती का नया समय क्या है?

नए जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, सुबह की आरती अब आधे घंटे देरी से होगी, जबकि शाम की आरती के समय को थोड़ा पहले कर दिया गया है,

श्रृंगार आरती: 

पहले यह आरती सुबह 7:30 बजे होती थी, लेकिन अब यह रोजाना सुबह 8:00 बजे की जाएगी.

संध्या आरती:

शाम के समय होने वाली यह मुख्य आरती अब शाम 6:00 बजे संपन्न होगी.

बाबा श्याम की पांचों आरतियों का पूरा टाइम टेबल:

  1. मंगला आरत का समय सुबह 5:30 बजे रहेगा.
  2. श्रृंगार आरती का समय सुबह 8:00 बजे.
  3. भोग आरती दोपहर 12:30 बजे होगी, इस समय बाबा को तरह-तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है.
  4. संध्या आरती का शाम 6:00 बजे कर दिया गया है.
  5. शयन आरती रात 9:00 बजे होगी. 

आरती का समय क्यों बदला गया?

मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहना कि खाटू धाम की पुरानी परंपरा के हिसाब से हर साल हिंदू महीनों और बदलते मौसम के अनुसार आरती के समय में थोड़ा फेरबदल किया जाता है. मंदिर में रोजाना कुल पांच बार आरती होती है, इनमें से सुबह की श्रृंगार आरती और शाम की संध्या आरती का सबसे ज्यादा महत्व है, क्योंकि इसी समय बाबा का भव्य और मनमोहक श्रृंगार किया जाता है.

इसे भी पढ़ें: Haridwar Kumbh Mela 2027: नोट कर लें शाही स्नान की सभी तारीखें, जानें हर की पौड़ी पर डुबकी लगाने का क्या है खास महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tyohar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com