विज्ञापन

7 Horse Painting Vastu: घर में लगा रहे हैं 7 घोड़ों की फोटो? जान लें सही दिशा समेत जरूरी वास्तु नियम

7 Horse Painting Vastu: अगर आप भी 7 घोड़ों की तस्वीर आप भी घर में लगाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको 7 घोड़ों की तस्वीर के लिए सही दिशा और वास्तु नियम बताने जा रहे हैं. आइए जानते है...

7 Horse Painting Vastu: घर में लगा रहे हैं 7 घोड़ों की फोटो? जान लें सही दिशा समेत जरूरी वास्तु नियम
7 घोड़ों की तस्वीर घर में कहां लगाएं?

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में 7 घोड़ों की तस्वीर या पेंटिंग प्रोग्रेस, शक्ति और सफलता का प्रतीक मानी जाती है. लेकिन इसका पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसे सही दिशा और नियमों के अनुसार घर में लगाया जाए. अक्सर लोग घर की सजावट को बढ़ाने के लिए इस पेंटिंग को किसी भी दीवार पर लगा देते हैं, लेकिन गलत दिशा में इस तस्वीर को लगाना अशुभ माना जाता है. ऐसे में अगर आप भी 7 घोड़ों की तस्वीर आप भी घर में लगाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको 7 घोड़ों की तस्वीर के लिए सही दिशा और वास्तु नियम बताने जा रहे हैं. आइए जानते है...

यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2026: मई महीने में कब पड़ेगा वट सावित्री व्रत? जानें पति की उम्र बढ़ाने वाले व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

किस दिशा में लगाएं फोटो?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में 7 घोड़ों की तस्वीर और पेंटिंग हमेशा पूर्व और दक्षिण दिशा में ही लगानी चाहिए. मान्यताओं के अनुसार पूर्व दिशा का संबंध पॉजिटिविटी और नई शुरुआत से होता है. इसके अलावा दक्षिण दिशा का संबंध सफलता से माना जाता है. ऐसे में घर में 7 घोड़ों की तस्वीर इन दो दिशा में लगाना शुभ होता है.

कैसी होनी चाहिए पेंटिंग?

7 घोड़ों की तस्वीर खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. ध्यान रहे कि फोटो में सभी 7 घोड़े एक साथ और एक ही दिशा में खड़े हों. साथ ही घोड़े ऊर्जावान और खुश दिखने चाहिए. कभी भी ऐसी तस्वीर न खरीदें जो धुंधली हो. इससे घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. 

घर में कहां लगाना होता है शुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार 7 घोड़ों की तस्वीर घर में लिविंग रूम या ड्रॉइंग रूम की दीवार पर लगाई जा सकती है. इसके अलावा आप इस पेंटिंग को ऐसे हिस्से में लगा सकते हैं जहां घर के सदस्य ज्यादा समय बिताते हों. इससे पॉजिटिविटी पूरे घर में फैलती है.

इन बातों का रखें ध्यान

सात घोड़ों की पेंटिंग को हमेशा ऐसी जगह लगाएं जहां रोशनी अच्छी हो. इसके अलावा टूटी, फटी या गंदी तस्वीर लगाने से हमेशा परहेज करें. इससे पॉजिटिविटी की जगह नेगेटिविट एनर्जी का संचार हो सकता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com