विज्ञापन

पैसों से जुड़ी परेशानियों के लिए तेज पत्ते से करें ये खास उपाय, एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर से जानें कब और कहां रखें तेज पत्ता

Tej Patta Ke Upay: एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने धन से जुड़ी परेशानियों के लिए सूखे तेज पत्ते का उपाय बताया है. इसके तहत मंगलवार को तेज पत्ते पर श्रीराम लिखकर 41 दिनों तक पर्स में रखने और बाद में हनुमान मंदिर में अर्पित करने की सलाह दी गई है.

पैसों से जुड़ी परेशानियों के लिए तेज पत्ते से करें ये खास उपाय, एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर से जानें कब और कहां रखें तेज पत्ता
एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने धन से जुड़ी परेशानियों के लिए सूखे तेज पत्ते का बताया उपाय
ndtv

कई बार मेहनत करने के बाद भी काम बनते-बनते अटक जाते हैं या पैसों की बचत नहीं हो पाती है. ऐसे में कुछ लोग धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय उपायों का सहारा लेते हैं. एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में सूखे तेज पत्ते से जुड़ा उपाय बताया है. उनके अनुसार, इस उपाय को करने के लिए मंगलवार का दिन चुना जाता है और तेज पत्ते पर लाल कुमकुम या सिंदूर से 'श्रीराम' लिखा जाता है. इसके बाद पत्ते को पर्स में रखने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं कि साक्षी ठाकुर ने इस उपाय को करने का क्या तरीका बताया है.

तेज पत्ते पर लिखें श्रीराम का नाम

एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर के अनुसार, इस उपाय के लिए मंगलवार के दिन एक साफ और साबुत सूखा तेज पत्ता लें. ध्यान रखें कि पत्ता कहीं से कटा-फटा न हो. इसके बाद लाल कुमकुम या सिंदूर की मदद से उस पर 'श्रीराम' लिखें. धार्मिक मान्यता में भगवान राम के नाम का जाप और स्मरण शुभ माना जाता है.

41 दिनों तक पर्स में रखें तेज पत्ता

साक्षी ठाकुर ने बताया कि श्रीराम नाम लिखा तेज पत्ता अपने पर्स में रख लें. इसे लगातार 41 दिनों तक पर्स में रखने की सलाह दी गई है. साथ ही कहा कि इस उपाय को धन से जुड़ी परेशानियों और आर्थिक रुकावटों से मुक्ति की कामना के साथ किया जााता है. हालांकि, तेज पत्ता रखने से धन बढ़ने या आर्थिक समस्याएं दूर होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

ये भी पढ़ें- Budh Vakri 2026: 24 अक्टूबर को वक्री होंगे बुध, इन 5 राशियों के रिश्तों पर पड़ेगा प्रभाव, जानिए किसके लिए रहेगा शुभ और अशुभ

41 दिन बाद क्या करें

एस्ट्रोलॉजर के बताए उपाय के अनुसार, 41 दिन पूरे होने के बाद तेज पत्ते को किसी हनुमान मंदिर में अर्पित कर सकते हैं. इसके साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने और भगवान से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करने की सलााह दी गई है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी को साहस, बल, बुद्धि और विद्या का प्रतीक मानाा जाता है.

क्या तेज पत्ते का उपाय सच में बदल सकता है किस्मत

तेज पत्ते से जुड़ा यह उपाय आस्था और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. इसे करने से पर्स हमेशा पैसों से भरा रहेगा या आर्थिक परेशानियां खत्म हो जाएंगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है. पैसों की स्थिति बेहतर बनाने के लिए नियमित बचत, खर्चों की योजनाा और आर्थिक फैसलों में सावधानी भी जरूरी है. धार्मिक उपाय चाहें तो श्रद्धा के रूप में कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आर्थिक योजना का विकल्प नहीं माननाा चाहिए.

ये भी पढ़ें- धनतेरस कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा और खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Patta, Tej Patta Benefits, Tej Patta Benefits In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com