Budh Vakri 2026 Effect: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह एक निश्चित काल के बाद अपनी चाल परिवर्तन करता है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है. ज्योतिष गणना के अनुसार 24 अक्टूबर को बुध व्रकी चाल चलने वाले हैं. ज्योतिष के अनुसार, इस दौरान लोगों का ध्यान बातचीत, भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने और रिश्तों से जुड़े पुराने या अधूरे मुद्दों की ओर ज्यादा जा सकता है. ये वक्री चाल13 नवंबर तक रहेगी. माना जाता है कि इस समय लोग पुराने फैसलों पर दोबारा विचार कर सकते हैं, अधूरी बातों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं. इसका प्रभाव 5 राशियों के जातकों पर काफी ज्यादा देखने को मिल सकता है. आइए जानतेे हैं इन 5 राशियों में बुध की वक्री चाल किसके लिए शुभ और अशुभ रहेगी.
1. वृषभ राशि
बुध की वक्री चाल के दौरान वृषभ राशि वालों के रिश्तों और साझेदारी से जुड़े मामलों पर ज्यादा ध्यान जा सकता है. इस समय आप अपने संबंधों में समझौते, एक-दूसरे की उम्मीदों और लंबे समय से चली आ रही अनसुलझी बातों पर दोबारा विचार कर सकते हैं. ये रिश्तों को बेहतर समझने और मतभेदों को सुलझाने का अच्छा अवसर हो सकता है.
2. कर्क राशि
बुध की वक्री चाल के दौरान कर्क राशि के जातकों के पुराने इमोशन्स, यादें और रिश्तों में सुरक्षा से जुड़ी बातें फिर से चर्चा का विषय बन सकती हैं. इस समय किसी भी बात को लेकर अनुमान लगाने के बजाय खुलकर बातचीत करना बेहतर रहेगा. सही बातचीत से गलतफहमियों को बढ़ने से रोका जा सकताा है और रिश्तों में मजबूती आ सकती है.
3. तुला राशि
बुध की वक्री चाल के दौरान तुला राशि के लोगों के लिए रिश्तों में बराबरी, आपसी सहयोग और अपनी जरूरतों-पार्टनर की अपेक्षाओंं के बीच बैलेंस जैसे मुद्दे ज्यादा महत्वपूर्ण लग सकते हैं. इस समय आप ये सोच सकते हैं कि आपके संबंध कितने बैलेंस्ड हैं और दोनों पक्ष एक-दूसरे के इमोशन्स को कितना महत्व दे रहेे हैं.
4. वृश्चिक राशि
बुध की वक्री चाल के दौरान वृश्चिक राशि के जातकों के पुराने संवाद, मन में दबे इमोशन्स और भरोसे से जुड़े सवाल दोबारा सामने आ सकते हैं. ये समय अपने रिश्तों और भावनाओं पर गहराई से सोचने का अवसर दे सकता है. साथ ही, जो बातें अब तक कह नहीं पाए हैं, उन्हें ईमानदारी और स्पष्टता के साथ व्यक्त करनेे का सही मौका भी प्राप्त हो सकता है.
5. मीन राशि
बुध की वक्री चाल के दौरान प्रेम संबंधों से जुड़े पुराने एक्सपीरिएंस और यादें फिर से मन में आ सकती हैं. इस समय आप अपनी उम्मीदों, इमोशनल बाउंड्री और हकीकत के बीच के फर्क पर गहराई से विचार कर सकते हैं. ये खुद को बेहतर समझने का अच्छा अवसर हो सकता है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन? एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया इलायची का ये उपाय
यह भी पढ़ें: धनतेरस कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा और खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं