हिंदू धर्म में धनतेरस का पर्व सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. धनतेरस के पर्व के साथ ही दिवाली की शुरुआत होती है. ऐसे में लोग पूरे साल इस पर्व का इंतजार करते हैं. खासकर धनतेरस पर सोना, चांदी और बर्तन जैसी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन नई चीजों की खरीदारी करने से घर में चार गुना समृद्धि आती है और भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की कृपा हमेशा बनी रहती है. ऐसे में लोग कोई बड़ी खरीदारी करने के लिए भी धनतेरस का इंतजार करते हैं. आइए जानते हैं इस साल धनतेरस का पर्व कब मनाया जाएगा, साथ ही जानेंगे धरतेरस पर खरीदारी का शुभ समय क्या रहेगा.
धनतेरस कब है?
धनतेरस का पर्व कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, इस साल त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी. इसका समापन 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा.
धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा?पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस पर कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट के बाद खरीदारी की जा सकती है. क्योंकि इससे पहले त्रयोदशी तिथि नहीं रहेगी, इसलिए 10:30 से पहले खरीदारी से बचें.
पूजा के लिए शुभ मुहूर्तधनतेरस के दिन शाम के समय पूजा करना शुभ माना जाता है. इस दिन शाम 5 बजकर 49 मिनट से रात 8 बजकर 23 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा. इस समय आप भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं. इससे अलग वृषभ काल में शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक भी पूजा की जा सकती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- नवरात्रि का व्रत कैसे खोलें? जानिए फास्ट खोलने का सही समय और विधि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं