घर में रखी छोटी-छोटी चीजों को लेकर वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में कई तरह के उपाय बताए जाते हैं. ऐसा ही एक उपाय तेज पत्ते यानी बे लीफ से जुड़ा है. मशहूर एस्ट्रोलॉजर जय मदान के अनुसार, तेज पत्ते पर खास नंबर लिखकर उसे जलाने से व्यक्ति अपनी इच्छाओं और लक्ष्यों को मैनिफेस्ट करने का अभ्यास कर सकता है. उनके बताए इस उपाय में 111 से लेकर 999 तक के एंजेल नंबर शामिल हैं. हर नंबर को एक अलग इरादे और जीवन के पहलू से जोड़कर देखा गया है. आइए जानते हैं जय मदान के अनुसार किस नंबर का क्या मतलब है.
तेज पत्ते पर 111 लिखकर जलाने से क्या होता है?
जय मदान के अनुसार, अगर आप अपनी जिंदगी में नए मौके और नई शुरुआत चाहते हैं तो तेज पत्ते पर 111 लिख सकते हैं. इसे जलाने का उपाय नई संभावनाओं और अवसरों को आकर्षित करने की मंशा से किया जाता है. उन्होंने आगे बताया कि अगर आप अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाना चाहतेे हैं या जीवन में प्यार और अच्छे रििश्तों की कामना करते हैं तो तेज पत्ते पर 222 लिखने का सुझााव दिया गया है. एस्ट्रोलॉजर के अनुसार, इस नंबर को प्यार और सोलमेट से जुुड़ी इच्छा के साथ जोड़ा जाता है.
तरक्की और पहचान के लिए 333 और 444
जय मदान ने बताया कि तेज पत्ते पर 333 लिखकर जलाने का संबंध नए रास्ते खुलने और खासकर नाम-शोहरत से जुड़े अवसरों से है. वहीं, 444 को जीवन में अनुशासन और स्थिरता लााने की मंंशा से जोड़ा गया है.
ग्रोथ और आध्यात्मिक विकास के लिए ये हैं नंबर
एस्ट्रोलॉजर के बताए उपाय के अनुसार, 555 को तेजी से बदलाव और तरक्की का प्रतीक माना गया है. 666 को सुख-सुविधाओं, प्रमोशन और खूबसूरत चीजों से जोड़ा गया है. वहीं, आध्याात्मिक विकास और ईश्वर के करीब जाने की इच्छा रखने वालों के लिए 777 नंबर बताया गया है.
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: ठेकुआ की मिठास और छठी मैया का आशीर्वाद, इन 10 संदेशों से अपनों को दें पर्व की शुभकामनाएं
888 और 999 का क्या है महत्व?
जय मदान के अनुसार, 888 को इच्छाओं को पूरा करने और रास्ते की बाधाएं दूर होने की कामना से जोोड़ा जाता है. वहीं, 999 किसी काम को पूरा करने, अधूूरी चीजों को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने और जीवन में क्लोजर पााने का प्रतीक है.
ये भी पढ़ें- छठ पर डूबते सूर्य को अर्घ्य कब दिया जाएगा? जानें संध्या अर्घ्य शुभ मुहूर्त और महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं