Libra Tarot Card Horoscope 19 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: बच्चों के व्यवहार में आए बदलाव को नजरअंदाज ना करें. युवा होते बच्चों पर नजर बनाए रखें. पैसे से जुड़ा कोई छोटा अवसर सामने आने से उत्साहित होंगे.जीवन साथी की रुचि को व्यवसाय में बदलने पर परिजनों से बातचीत कर सकते हैं. धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रियता से मानसिक शांति और ऊर्जा महसूस कर सकते हैं. प्रिय के साथ व्यर्थ की बातों पर विवाद ना करें.
व्यवसायिक/ Professional
नौकरी में परेशानियां बढ़ने से मानसिक तनाव हो सकता है. नई नौकरी की तलाश करने पर विचार करेंगे. राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता से किसी राजनेता या अधिकारी से मुलाकात हो सकती है. इस मुलाकात से व्यवसाय विस्तार के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होने की संभावना नजर आ सकती है. नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन की सूचना चिंता में डाल सकती है. इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं.
स्वास्थ्य/Health
व्यायाम करते समय भारी वजन को उठाते समय ट्रेनर की सलाह अवश्य लें.अन्यथा हाथों में दर्द या खिंचाव हो सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance
अचानक से मकान में कुछ परेशानी आने के कारण काफी खर्च हो सकता है. किसी दोस्त को पैसा उधार देना पड़ सकता है.
रिश्ते/Relationship
पुरानी यादों को वर्तमान जीवन पर हावी न होने दें. आलोचना करने वाले लोगों से रिश्ते सीमित रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं