विज्ञापन

Shukra Gochar 2026: अगले 11 दिन तक ये 5 राशियां रहेंगी मालामाल, शुक्र बदल देंगे पूरी सिचुएशन

शुक्र ने 6 नवंबर को कन्या राशि में प्रवेश किया है, तो चलिए जानते हैं अगले 11 दिन कौन सी राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है.

Shukra Gochar 2026: अगले 11 दिन तक ये 5 राशियां रहेंगी मालामाल, शुक्र बदल देंगे पूरी सिचुएशन
शुक्र गोचर 2026
NDTV

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का हमारी जिंदगी पर सीधा असर पड़ता है, हाल ही में 6 नवंबर को शुक्र ग्रह ने कन्या राशि में प्रवेश किया है. कन्या राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए इस बदलाव पर शुक्र और बुध दोनों की ऊर्जा का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. बता दें, शुक्र 22 नवंबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं और इसके बाद अपनी खुद की राशि यानी तुला में चले जाएंगे.जिसका मतलब है अगले कुछ दिनों तक यानी 22 नवंबर तक का समय कुछ खास राशियों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है. आइए जानते हैं कि इस गोचर से कौन सी 5 भाग्यशाली राशियों की जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आ सकते हैं.

आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन 5 भाग्यशाली राशियों की जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आ सकते हैं.

वृषभ राशि | Taurus

वृषभ राशि वालों के लिए 22 नवंबर तक का समय काफी राहत भरा रहने वाला है. अगर काफी समय से पैसों को लेकर परेशान चल रहे थे, तो अब वो टेंशन दूर होती दिखेगी. आर्थिक स्थिति सुधरने से मन शांत रहेगा और हर काम में मन लगेगा. अगर किसी का पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो उसके वापस मिलने के पूरे योग हैं. वहीं, परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे. अगर आपका अपना बिजनेस है, तो पुराने संपर्कों से कोई बड़ा फायदा हाथ लग सकता है. लव लाइफ की बात करें, तो यह समय बहुत बढ़िया माना जा रहा है.

सिंह राशि | Leo

सिंह राशि के लोगों की जिंदगी में भी इस दौरान कई पॉजीटिव बदलाव आएंगे. पैसों के मामले में किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी. वहीं, अगर आप काफी समय से कहीं पैसे इन्वेस्ट करने की सोच रहे थे, तो यह समय एकदम सही है. बस आपको एक बात का ध्यान रखना है कि बड़ा अमाउंट लगाने से पहले घर के किसी समझदार इंसान से सलाह जरूर लें. किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें. नौकरी करने वाले लोगों को अपने ऑफिस में सीनियर्स का पूरा सपोर्ट और सही मार्गदर्शन मिलेगा. इस दौरान आप अपने खर्चों और बचत के बीच आप एक बढ़िया तालमेल बिठा पाएंगे.

कन्या राशि | Virgo

क्योंकि शुक्र इसी राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए कन्या राशि वालों के लिए यह समय हर तरह से बेहद खास रहने वाला है. इस दौरान आपकी पर्सनैलिटी में एक अलग ही निखार देखने को मिलेगा. आपकी बातचीत करने का तरीका यानी कम्युनिकेशन स्किल इतनी सुधर जाएगी कि लोग आपकी बातों से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएंगे. अगर आप बिजनेस करते हैं, तो कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है या पुरानी प्लानिंग से अच्छा मुनाफा मिल सकता है. पैसों की तंगी दूर होगी और जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा ऑफर भी मिल सकता है.

वृश्चिक राशि | Scorpio

वृश्चिक राशि वालों को भी 22 नवंबर से पहले पैसों के मामलों में बड़ी राहत मिलने वाली है. अगर पहले कभी कहीं निवेश किया था, तो अब उससे रिटर्न मिलने का समय आ गया है, जिन कामों में बार-बार रुकावटें आ रही थीं, वे अब तेजी से आगे बढ़ेंगे. नौकरी में आपको कुछ नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं हालांकि शुरुआत में थोड़ा काम का दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन लंबे समय में यह आपके करियर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. पार्टनर के साथ रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे और पैसों की कमी की वजह से जो काम अटके हुए थे, वे अब पूरे होने लगेंगे.

धनु राशि | Sagittarius

धनु राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर नए अवसर लेकर आया है. इस दौरान आपकी कुछ ऐसे नए लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर आपके बहुत काम आएंगे, जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वे पहले के मुकाबले कम तनाव महसूस करेंगे. आपको ऑफिस में अपनी कला या टैलेंट दिखाने का पूरा मौका मिलेगा. इसके अलावा, आमदनी के नए रास्ते भी खुल सकते हैं. आपके रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा. परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा और कुल मिलाकर पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ में बेहतरीन फायदे देखने को मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें: मौसंबी का जूस पसंद नहीं है, तो बनाएं टेस्‍टी मौसंबी सूप, यह रहा बनाने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shukra Gochar, Venus Transit, Astrology, Zodiac Sign, Shukra Gochar 2026 Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com