विज्ञापन

Kartik Purnima 2026: कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदियों में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है. इस दिन शुभ मुहूर्त में स्नानकर पवित्र नदियों के घाटों को दीयों से सजाकर देव दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है.

Kartik Purnima 2026: कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व
कार्तिक पूर्णिमा 2026
Photo Credit: NDTV

Kartik Purnima 2026 Date and Time: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का काफी महत्व माना जाता है. दीपावली और छठ पूजा खत्म होने के बाद कार्तिक पूर्णिमा हिंदुओं का अंतिम त्योहार होता है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने विशेष महत्व होता है. ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदियों या मंदिरों में दिए का दान करने से विशेष पुण्य मिलता है और पापों से मुक्ति मिलती है. देवउठनी एकादशी से शुरू हुए तुलसी विवाह का समापन भी कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही होता है. आइए जानते हैं कि इस साल कार्तिक पूर्णिमा कब मनाई जाएगी, शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.

कार्तिक पूर्णिमा पर होती है देव दीपावली

कार्तिक पूर्णिमा को देवों की दीपावली भी कहा जाता है. इस दिन शाम को वाराणसी सहित देश की कई पवित्र नदियों के घाटों पर देवताओं की दीपावली यानी देव दीपावली मनाई जाती है, जहां लाखों दीप जलाकर घाटों को सजाया जाता है. 

कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

इस साल कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी. पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर 2026 को रात 11:42 बजे से शुरू होगी. वहीं पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को रात 08:23 बजे तक तिथि समाप्त हो जाएगी. स्नान और दान करने के लिए पूरे दिन शुभ मुहूर्त है. इस दिन पूजा और दीपदान करने का शुभ मुहूर्त शाम 05:08 बजे से शाम 07:47 बजे तक है. वहीं चंद्रोदय का समय शाम 05:01 बजे है.

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था, जिस कारण इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है. त्रिपुरासुर के अंत होने के बाद देवताओं ने संपूर्ण स्वर्गलोक को दीपों की रोशनी से जगमग कर दिया था. जिसके बाद से ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने की परंपरा है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: पैसों की तंगी से हैं परेशान? रोज करें इस शक्तिशाली स्तोत्र का पाठ, पंडित आशीष पाराशर ने बताया

यह भी पढ़ें: शुक्रवार को पानी में ये चीज म‍िलाकर नहाएंगे तो बढ़ जाएगी सुंदरता, कथावाचक ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com