विज्ञापन

छठ केले के पत्ते और आम की लकड़ी का इस्तेमाल क्यों होता है? जानें आध्यात्मिक महत्व

छठ का त्योहार पूरी आस्था, शुद्धि और नियम के साथ किया जाता है. छठ पूजा में आम की लकड़ी और केले के पत्ते का इस्तेमाल भी होता है. यहां जानिए छठ केले के पत्ते और आम की लकड़ी का इस्तेमाल क्यों होता है?

छठ केले के पत्ते और आम की लकड़ी का इस्तेमाल क्यों होता है? जानें आध्यात्मिक महत्व
छठ पूजा

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज यानी शुक्रवार से हो चुकी है. छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी आज शुक्रवार से हो गई है और इसका समापन सप्तमी तिथि पर होता है. चार दिनों तक चलने वाले महापर्व सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए समर्पित होता है. पहले दिन नहाए-खाए के साथ शुरुआत हुई और शनिवार को छठ पर्व का दूसरा दिन यानी खरना है. छठ पूजा में आम की लकड़ी और केले के पत्ते का इस्तेमाल भी होता है, जिसका अपना आध्यात्मिक महत्व होता है.

शनिवार से व्रती महिलाओं का 36 घंटों का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा और व्रती पूरी श्रद्धा और भाव के साथ मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ियों के साथ प्रसाद बनाती हैं. ये प्रसाद सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ग्रहण किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाना पकाने में सिर्फ आम की लकड़ियों का ही प्रयोग क्यों होता है और प्रसाद को सिर्फ केले के पत्ते पर ही क्यों परोसा जाता है.

आम की लकड़ी का इस्तेमाल क्यों होता है?

छठ का त्योहार पूरी आस्था, शुद्धि और नियम के साथ किया जाता है. मिट्टी के नए चूल्हे पर व्रती खाना बनाती हैं और आम की लकड़ियों का इस्तेमाल करती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि छठी मइया को प्रकृति की देवी माना जाता है. मार्कण्‍डेय पुराण में इस बात का जिक्र किया गया है कि छठी मइया प्रकृति का छठवां हिस्सा है. भगवान ब्रह्मा ने जब प्रकृति को बनाया तो छह हिस्सों में बांट दिया और इस हिस्से को मां छठी को समर्पित कर दिया. आम की लकड़ियों को सबसे शुद्ध माना जाता है. हवन और पूजा पाठ में आम की लकड़ियों का ही इस्तेमाल होता है और उन्हें सबसे शुद्ध माना जाता है. ऐसे में खरना के प्रसाद को शुद्ध बनाने के लिए चूल्हे में सिर्फ आम की लकड़ियों का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है और आज भी ये परंपरा जारी है.

केले के पत्तों का महत्व

खरना के प्रसाद को केले के पत्तों पर परोसा जाता है. पहले केले के पत्तों को पानी से साफ किया जाता है और फिर पत्ते पर कई जगह रखा जाता है. खरना में केले के पत्ते का अलग महत्व है. धार्मिक अनुष्ठानों में सदियों से केले के पत्ते का इस्तेमाल होता आया है. शादी, पूजा-पाठ, दरवाजा और मंडप तक को सजाने में केले के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है. माना जाता है कि केले के पेड़ और पत्ते पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है और इसकी पूजा करने या पत्तों का इस्तेमाल करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और हर बाधा दूर होती है.

यह भी पढ़ें:- बिना तले ठेकुआ कैसे बनाएं? एयर फ्रायर में ठेकुआ बनाने का ये है सही तरीका 

यह भी पढ़ें:- छठ पर 10 तरह की सब्जी को मिलाकर बनती है ये सब्जी, यहां पढ़ें रेसिपी

यह भी पढ़ें:- छठ पूजा पर निर्जला व्रत से पहले जान लें ये हेल्थ टिप्स, 36 घंटे रहेंगे फिट और एनर्जेटिक

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath Puja, Chhath Puja 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com