Sawan somvar upay : सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति करने से भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते हैं. क्योंकि इस माह में शिव जी धरती पर निवास करते हैं और उन्हें यह महीना बहुत प्रिय भी है. ऐसे में उनका आशीर्वाद प्राप्त करना बहुत आसान होता है. यही कारण है लोग श्रावण मास में शिवलिंग का रुद्राभिषेक, पूजा और उपावस करते हैं. आपको बता दें सावन सोमवार के व्रत की विशेष मान्यता है. यह उपवास विवाहित महिलाओं और कुंआरी कन्याओं के बीच ज्यादा लोकप्रिय है. क्योंकि माना जाता है सावन का व्रत करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है और मनचाहा वर प्राप्त होता है.
Kanwad yatra 2025 : Daak Kanwar Yatra क्या होती है, इसके क्या नियम और महत्व हैं?
इसके अलावा श्रावण मास में आप सामान्य पूजा के अलावा भगवान शिव को अत्यंत प्रभावशाली और सरल विधि शिवामूठ से भी प्रसन्न कर सकते हैं. आपको बता दें कि यह एक विशेष पूजन विधि है, जिसे सावन के चार सोमवारों तक लगातार करने से आप पर भोलेनाथ की कृपा बरसती है. इस विधि में हर सोमवार को एक विशेष अनाज 1 मुट्ठी शिवलिंग पर अर्पित करना होता है. यह बहुत ही फलदायी माना जाता है. तो बिना देर किए आइए जानते हैं, सावन के सोमवार पर कौन सा अनाज भगवान शिव को अर्पित करना है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शिवामूठ की प्रक्रिया - Process of Shivamooth
- पहले सोमवार को 1 मुट्ठी 'कच्चे साबुत चावल' शिवलिंग पर चढ़ाएं.
- दूसरे सोमवार को 1 मुट्ठी 'सफेद तिल' अर्पित करिए.
- तीसरे सोमवार को 1 मुट्ठी 'खड़ी मूंग' चढ़ाइए.
- वहीं, आखिरी और चौथे सोमवार को 1 मुट्ठी 'जौ' शिवलिंग पर अर्पित करिए.
सावन सोमवार तिथियां 2025 - Sawan Monday Dates 2025
- पहला सावन सोमवार- 14 जुलाई
- दूसरा सावन सोमवार- 21 जुलाई
- तीसरा सावन सोमवार- 28 जुलाई
- चौथा सावन सोमवार- 4 अगस्त
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं