हथेली की रेखाओं को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई सवाल होते हैं. हस्तरेखा शास्त्र में माना गया है कि हाथों की बनावट और उन पर मौजूद छोटी-बड़ी लकीरें व्यक्ति के स्वभाव और भावनात्मक प्रवृत्तियों के बारे में संकेत देती हैं. कई लोग बाहर से हंसते-मुस्कुराते नजर आते हैं, लेकिन मन में परेशानियां छिपाए रहते हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि हस्तरेखा की कुछ बारीक रेखाओं को ऐसी भावनात्मक प्रवृत्तियों से जोड़कर देखा जाता है. आइए जानते हैं, हथेली के किन हिस्सों की रेखाओं को लेकर क्या मान्यता है.
मस्तिष्क रेखा को काटती छोटी-छोटी लकीरें
हस्तरेखा शास्त्र में मस्तिष्क रेखा को सोचने, समझने और फैसले लेने की क्षमता से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता के अनुसार, इस रेखाा पर कई बारीक रेखाएं आकर मिलें या उसे काटती दिखाई दें तो इसे ज्यादा सोचने और छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंतितत रहने की प्रवृत्ति का संकेत माना जाता है. ऐसे लोग बाहर से शांत दिख सकते हैं लेकिन मन में कई सवालों से जुझ रहे हो सकते हैं. साथ ही, छोटी उंगली के नीचे हथेली का हिस्सा बुध पर्वत कहलाता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यहां मौजूद बारीक रेखाओं को बातचीत, रिश्तों और दूसरों के साथ तालमेल से जोड़कर देखा जााता है. मान्यता है कि ऐसे लोग दूसरों की बातें ध्यान से सुनते हैं और कई बार अपनी परेशाानियां खुलकर बताने से बचते हैं.
ये भी पढ़ें- घर में धूनी करने का सही तरीका क्या है? जानें किस समय करें धूनी और इसमें क्या-क्या डालना चाहिए
चंद्र पर्वत पर आड़ी-तिरछी लकीरें
हथेली के निचले बाहरी हिस्से को चंद्र पर्वत कहाा जाता है. इस जगह पर कई छोटी या एक-दूसरे को काटती रेखाओं को कुछ हस्तरेखा एक्सपर्ट संवेदनशीलता, कल्पनाशीलता और मन में चलने वाली उथल-पुथल से जोड़ते हैं. ऐसे लोग दूसरों की बाातों को लंबे समय तक याद रख सकते हैं.
अंगूठे के पास की महीन रेखाएं
इसके अलावा, अंगूठे के आधार पर मौजूद उभरे हिस्से को शुक्र पर्वत कहते हैं. हस्तरेखा की मान्यताओं में यहां की बाारीक रेखाओं को परिवार से लगाव और अपनों के प्रति जिम्मेदाारी से जोड़ा जाता है. ऐसे लोग दूसरों की खुशी का ध्यान रखते हुए अपनी जरूररतों को पीछे रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- क्या कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ व्रत रख सकती हैं? जानें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं