करवा चौथ का त्योहार भारतीय संस्कृति में बहुत ही खास महत्व रखता है.ये कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी हेल्थ और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं, लेकिन आज के समय में सिर्फ सुहागिन महिलाएं ही नहीं, बल्कि कई कुंवारी लड़कियां भी इस व्रत का पालन करती हैं. वे इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और करवा माता की पूजा कर अपने लिए एक अच्छा जीवनसाथी पाने की कामना करती हैं.
क्या कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ व्रत रख सकती हैं?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखने में कोई दिक्कत नहीं है और उन्हें भी इस व्रत रखने का पूरा शुभ फल मिलता है. ये व्रत दोनों के लिए एक समान होता है. करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं. सुहागिन महिलाएं अपने पति की खुशहाली और अच्छी हेल्थ की कामना के लिए यह व्रत करती हैं.
वहीं, कुंवारी कन्याएं इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा करती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूजा और व्रत से मनचाहा लाइव पार्टनर मिलता है. इस दिन कुंवारी लड़कियां पारंपरिक सोलह श्रृंगार का पालन नहीं करतीं, लेकिन वे नए और साफ कपड़े पहनकर इस व्रत की पवित्रता बनाए रखती हैं.
कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ व्रत के नियम
करवा चौथ व्रत की परंपराओं में कुछ अंतर होते हैं, जो कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाओं के लिए अलग-अलग हैं. सुहागिन महिलाएं छलनी के माध्यम से चंद्रमा को देखकर फिर अपने पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं, जबकि कुंवारी लड़कियां तारों को देखकर अपना व्रत खोलती हैं. हालांकि वे भी चंद्रमा को अर्घ्य दे सकती हैं. इसके अलावा कुंवारी लड़कियों के लिए सरगी की कोई खास रस्म नहीं होती, जो कि सुहागिन महिलाओं के लिए होती है. इसके साथ ही व्रत के दौरान कुंवारी लड़कियां दिन में एक बार फलाहार या पानी ले सकती हैं.
यह भी पढ़ें:- घर पर अगरबत्ती कैसे बनाएं? गुलाब, गेंदे के फूल और आम के पत्तों से धूप बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- Kartik Maas 2026: 26 अक्टूबर से कार्तिक स्नान शुरू, जानिए ब्रह्म मुहूर्त और आंवला पूजा के नियम
यह भी पढ़ें:- करवा चौथ पर चांद और पति को छलनी से क्यों देखते हैं? जानें क्या है इन परंपराओं का महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं