विज्ञापन

घर की छत पर भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे, वरना छा जाएगी कंगाली और नेगेटिविटी

छत पर कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए? जानिए वास्तु के अनुसार कौन से पौधे लाते हैं नेगेटिविटी.

घर की छत पर भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे, वरना छा जाएगी कंगाली और नेगेटिविटी
मकान की छत पर कौन सा पौधा लगाना चाहिए?
NDTV

घर की छत को सुंदर और हरा-भरा बनाना ज्यादातर लोगों को अच्छा लगता है. सुंदर पौधे न सिर्फ आंखों को सुकून देते हैं, बल्कि घर के आसपास की हवा को भी ताजा बनाए रखते हैं, लेकिन गार्डनिंग करते समय कुछ छोटी-सी गलतियां आपके घर का वास्तु बिगाड़ सकती हैं. कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें छत पर लगाने से घर के माहौल और तरक्की पर बुरा असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि छत पर कौन-से पौधे लगाने से बचना चाहिए और वास्तु के मुताबिक किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए.

छत पर कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए?

कांटेदार और नुकीले पौधे:

घर की छत पर कैक्टस या किसी भी तरह के कांटे वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए. ऐसा माना जाता है कि ऐसे पौधे घर में तनाव और छोटी-छोटी बातों पर क्लेश बढ़ाते हैं, इससे परिवार के लोगों का स्वभाव भी थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है.

पीपल या बरगद:

कई बार हवा के जरिए या पक्षियों की वजह से पीपल या बरगद के बीज छत की दरारों में गिर जाते हैं और वहां पौधे उग आते हैं. घर की छत पर इन पेड़ों का उगना बिल्कुल भी ठीक नहीं माना जाता.  इसके अलावा, इनकी मजबूत जड़ें घर की दीवारों और छत को अंदर से कमजोर कर सकती हैं.

इधर-उधर फैलने वाली बेलें: 

मनी प्लांट या किसी भी तरह की बेल को छत पर बेतरतीब तरीके से नहीं फैलने देना चाहिए. अगर बेलें बिना किसी सहारे के जमीन पर या इधर-उधर फैली रहती हैं, तो इसे तरक्की में रुकावट से जोड़कर देखा जाता है. इन्हें हमेशा किसी सहारे के साथ करीने से बांधकर रखना चाहिए.

बोनसाई और सूखे पौधे: 

बोनसाई प्लांट दिखने में भले ही सुंदर लगें, लेकिन वास्तु में इसे तरक्की थमने का संकेत माना जाता है. इसी तरह घर की छत पर कभी भी सूखे या मुरझाए हुए पौधे इकट्ठा करके न रखें. सूखे पौधे घर में नेगेटिव एनर्जी लाते हैं. 

रबर प्लांट:

रबर प्लांट को सीधे तेज धूप में रखने से उसकी पत्तियां झुलस सकती हैं. वास्तु के हिसाब से मुरझाया हुआ पौधा घर के लिए अशुभ माना जाता है. इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि इसे उतनी ही धूप मिले जितनी इसकी सेहत के लिए जरूरी है. 

वास्तु दोष दूर करने के तरीके:

  • सफाई का ध्यान रखना चाहिए. 
  • वास्तु के अनुसार घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का हरा-भरा पौधा लगाना बहुत ही शुभ फल देता है.
  • पौधों को समय पर पानी दें और उनकी देखरेख करें

इसे भी पढ़ें: हथेली पर ऐसा Y का निशान है? जानें क्या है इसका मतलब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vastu Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com