हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के साथ घर में धूनी करने का भी खास महत्व माना जाता है. मान्यता है कि धूनी करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक माहौल बन रहता है. इसी कड़ी में वास्तु विशेषज्ञ प्रणामी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर में धूनी करने की सही विधि और इससे जुड़ी कुछ अन्य जरूरी बातें बताई हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
धूनी करने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है?
वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, घर में धूनी करने के लिए गाय के गोबर से बना उपला, घी, गुग्गल धूप, लौंग, इलायची के दाने, पीली सरसों, कपूर और लोबान की जरूरत होती है.
घर में कैसे करें धूनी?- इसके लिए सबसे पहले गाय के गोबर से बने उपले को सावधानी से जलाएं. जब उपला अच्छी तरह सुलगने लगे, तो उसे धूपदानी में रख दें.
- अब, इसके ऊपर थोड़ा घी डालें. इसके बाद दो लौंग, तीन से चार इलायची के दाने और सात से आठ दाने पीली सरसों के डालें.
- फिर कपूर की एक टिकिया को छोटे टुकड़ों में तोड़कर इसमें डाल दें.
- इसके बाद थोड़ी मात्रा में गुग्गल धूप और सबसे आखिर में लोबान डालें.
- इन चीजों के जलने से सुगंधित धुआं निकलने लगेगा.
वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, धूनी की शुरुआत हमेशा घर के मंदिर से करें. सबसे पहले पूजा स्थल पर धूनी करें. इसके बाद इसे लेकर घर के दूसरे कमरों में जाएं. अंत में मुख्य द्वार के पास कुछ देर के लिए धूपदानी को रखें. इन सब से अलग ध्यान रखें कि जिस व्कत आप धूनी कर रहे हैं, उस समय घर के टॉयलेट और बाथरूम का दरवाजा बंद हो.
धूनी किस बर्तन में करनी चाहिए?वास्तु विशेषज्ञ कहती हैं, धूनी करने के लिए मिट्टी की धूपदानी सबसे अच्छी होती है. इसके अलावा आप पीतल की धूपदानी या लोहे का पात्र भी धूनी कर सकते हैं.
किस समय करनी चाहिए धूनी?प्रणामी शर्मा बताती हैं, धूनी करने के लिए सूर्यास्त के ठीक बाद का समय यानी संध्याकाल शुभ माना जाता है. इस समय घर में पूजा-पाठ करके धूनी की जा सकती है. लेकिन ऐसा करते समय विषेश सावधानी बरतें. धूनी को कभी भी बिना निगरानी के न छोड़ें. अगर धुआं ज्यादा लगे, तो घर की सारी खिड़की और दरवाजें खोल दें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कौन सा मंत्र बोलना चाहिए? एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं