विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों का पूरा होगा जमीन खरीदने का सपना, कर्क वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, सिंह वालों को होगा आर्थिक लाभ

Aaj Ka Rashifal 21 October 2026: 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल मेष, कर्क और सिंह समेत कई राशियों के लिए तरक्की, धन लाभ और खुशियों के संकेत दे रहा है. आचार्य मदनमोहन जी से जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, भाग्य अंक और दान.

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों का पूरा होगा जमीन खरीदने का सपना, कर्क वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, सिंह वालों को होगा आर्थिक लाभ
Aaj Ka Rashifal 21 October 2026
ndtv

आज बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की, धन लाभ और पारिवारिक खुशियों के संकेत लेकर आ सकता है. वहीं, कुछ राशि वालों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने, विवादों से दूर रहने और पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आचार्य मदनमोहन जी के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए कारोबार और जमीन से जुड़े मामलों में अच्छे संकेत हैं. कर्क राशि वालों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है, जबकि सिंह राशि के जातकों के लिए नए काम की शुरुआत करने का समय अनुकूल बताया गया है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन, क्या है आपका शुभ रंग, भाग्य अंक और किस चीज का दान करना रहेगा अच्छा.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए 21 अक्टूबर का दिन कारोबार और आर्थिक मामलों में अनुकूल रह सकता है. अगर आप जमीन खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो इस दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. अपनी जरूरत के हिसाब से मनचाही चीज खरीदने की योजना भी पूरी हो सकती है. हालांकि, घर-गृहस्थी से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें और बेवजह की भागदौड़ न करें. आचार्य के अनुसार, व्यापार में उन्नति के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना बन सकती है.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: नारंगी
दान: पेंसिल

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए दिन धार्मिक गतिविधियों और सामाजिक सम्मान के लिहाज से अच्छा रह सकताा है. छोटी या लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. जमीन, मकान या वाहन से जुड़े मामलों में भी सुखद परिणाम मिलने की उम्मीद है. किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ सकते हैं. हालांकि, परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी के साथ मतभेद होने पर बात को बढ़ाने से बचें. पूजा-पाठ, दान-पुण्य और जरूरतमंदों की मदद करने में आापकी रुचि बढ़ सकती है.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: क्रीम
दान: पक्षियों को दाना डालें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को बुधवार के दिन अपनी वाणी और व्यवहार पर खास ध्यान देना चाहिए. किसी दूसरे के विवाद में पड़ना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. इसलिए दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें. वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ने और परिवार के साथ अच्छा समय बितााने के संकेत हैं. किसी जरूरी फैसले को लेते समय जल्दबाजी न करें. दोस्तों और परिचितों के साथ बातचीत करते समय सावधानी बरतें. आर्थिक लेन-देन में भी सोच-समझकर कदम उठाना आपके लिए बेहतर रहेगा.

भाग्य अंक: 5
शुभ रंग: नीला
दान: हरा चारा

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मेहनत के साथ आगे बढ़ने और काम में सफलता पाने का संकेत दे रहा है. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या पद से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कारोबार में साझेदारी करने वाले लोगों को भी सहयोगी से संतुष्टि मिल सकती है. अचानक लााभ या किसी सकारात्मक समाचार से मन खुश हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार और बैंक बैलेंस बढ़ने की संभावना जताई गई है. हालांकि, कामकाज में विरोध करने वालों या किसी संभावित साजिश से सतर्क रहें. अपनी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत से निभाएं.

भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर
दान: दूध

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक तरक्की और नए काम की शुरुआत के लिहाज से दिन अच्छा रह सकताा है. पुरानी निराशा दूर होने और आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने की उम्मीद है. दांपत्य जीवन में भी खुशियां बढ़ सकती हैं. अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अपनी तैयारी और परिस्थितियों का आकलन करके आागे बढ़ सकते हैं. राजनीति या प्रभावशाली लोगों से जुड़े संपर्कों का लाभ मिलने के संकेत हैं. हालांकि, किसी दूसरे के मामले में बेवजह टिप्पणी करने से बचें. सोशल मीडिया पर भी सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें. स्थान परिवर्तन से जुड़े फैसलों में सावधानी रखें.

भाग्य अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी
दान: मसूर की दाल

ये भी पढ़ें- दशहरा पर कब करें वाहन पूजा, गांव-कस्बों में लोग करते हैं अपनी साइकिल की पूजा, जानें शुभ समय और विधि

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन परिवार, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक रह सकता है. दांपत्य जीवन में सुख और परिवार में खुशियां बढ़ने के संकेत हैं. नए लोगों से संपर्क बनने पर भविष्य में लाभ मिल सकता है. जमीन या वाहन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों में भी आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है. जमा पूंजी में बढ़ोतरी की संभाावना है. हालांकि, कारोबार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं और हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना ठीक नहीं होगा. अपने काम पर ध्यान दें और विरोधियों से सतर्क रहें. मेहनत के दम पर सफलता और सम्मान पाने का मौका मिल सकता है.

भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी
दान: सरसों का तेल

तुला राशि

तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत होगी. सहकर्मियों या दोस्तों की बातों पर बिना सोचे-समझे भरोसा करने से बचें. उच्च अधिकारियों के सााथ मतभेद हो सकते हैं. इसलिए अपने व्यवहार में संयम रखें. दूसरी ओर, जमीन और वाहन से जुड़े लेन-देन में लाभ के संकेत हैं. कानूनी विवाद बातचीत या मध्यस्थता के जरिए सुलझ सकताा है. मेहनत के दम पर नया कारोबार शुरू करने की योजना भी बन सकती है. व्यापार में पैसा लगाने से पहले सभी जरूरी पहलुओं की जांच कर लें. किसी विरोधी की बातों में आकर अपना नुकसान न करें.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: सिल्वर
दान: मैरून रंग की वस्तु

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन नए काम की शुरुआत और पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिहाज से अनुकूल रह सकता है. घर-गृहस्थी से जुड़ी परेशानियां कम होने और परिवार में मेल-मिलाप बढ़ने के संकेत हैं. सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिल सकताा है, राजनीति से जुड़े लोगों को भी अपनी पहचान मजबूत करने का मौका मिल सकता है. अगर आप किसी नजदीकी जगह की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो वह सफल रह सकती है. हालांकि, दोस्तों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद न रखें और बेवजह की भागदौड़ से बचें. किसी दूसरे के विवाद में पड़ने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: लाल
दान: चने की दाल

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं. अगर आपका कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने की उम्मीद बन सकती है. कारोबार से जुड़ा पुराना विवाद भी बातचीत या मध्यस्थता से सुलझ सकता है. धार्मिक स्थाान पर जाने का मौका मिल सकता है और घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है. साहित्य और संगीत जैसी गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है. दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रह सकता है और दांपत्य जीवन में भी सुख का अनुभव होगा.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: गोल्डन
दान: गाय को रोटी खिलाएं

मकर राशि

मकर राशि वालों को बुधवार के दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचना चाहिए. कारोबार में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें. शिक्षा या व्यवसाय से जुड़े मामलों में खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा. अनजान लोगों से दोस्ती करने या उन पर तुरंत भरोसाा करने से नुकसान हो सकता है. हालांकि, दोस्तों और परिचितों से मुलाकात के मौके मिलेंगे जिससे मन खुश रहेगा. पहले से अटके हुए कामों में सफलता मिलने और कानूनी मामलों में राहत के संकेत हैं. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं.

भाग्य अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
दान: चावल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन आर्थिक और पारिवारिक मामलों में अच्छा रह सकता है. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं या किसी प्रतिस्पर्धा से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम की उम्मीद हो सकती है. पड़ोसियों के साथ संबंध बेहतर होने के संकेत हैं. परिवार में किसी मांगलिक कार्य के पूराा होने से खुशी मिल सकती है. मानसिक शांति के लिए भजन-कीर्तन या धार्मिक गतिविधियों में समय बिताना अच्छा रहेगा. हालांकि, अपने स्वभाव में जिद को हावी न होने दें. दूसरों की बात सुनने और समझने से रिश्तों में मधुरता बनी रह सकती है.

भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: नारंगी
दान: हरी सब्जियां

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन आनंद और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने वाला रह सकता है. दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है और किसी जरूरी काम को पूरा करने में सहयोग मिल सकता है. प्रतियोगिता से जुड़े मामलों में सफलता के संकेत हैं. धार्मिक गतिविधियों और मंदिर में समय बिताने की इच्छा बढ़ सकती है. समााज में मान-सम्मान मिलने की संभावना है. हालांकि, समय का सही इस्तेमाल करना जरूरी होगा. नौकरी या कामकाज में स्थानांतरण से जुड़ा कोई फैसला मन के मुताबिक न हो, इसलिए परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ें. योजनाओं को पूरा करने के लिए नियमित प्रयास करते रहें.

भाग्य अंक: 5
शुभ रंग: क्रीम
दान: काले तिल

ये भी पढ़ें- दशहरे पर क्या खरीदें? जानिए दशहरे के दिन किन चीजों की खरीदारी होती है शुभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Saptahik Rashifal Kanya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com