दशहरा या फिर कहें विजयादशी का पावन पर्व सिर्फ सनातन परंपरा से जुड़ी आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की लोक संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है. ये पर्व हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है और इसे विजयादशमी भी कहा जाता है. ये दिन अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है और इसलिए देशभर में इसे अलग-अलग रूपों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इसके अलावा दशहरे पर कुछ चीजें खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है. चलिए आपको बताते हैं दशहरे पर किन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए?
दशहरे पर क्या खरीदें?
दशहरा यानी विजयादशमी का दिन खरीदारी के अच्छा माना जाता है. इस दिन बहुत से चीजें खरीदना शुभ माना जाता है. ये दिन नई वस्तुओं की खरीदारी और नए काम की शुरुआत अत्यंत फलदायी होती है.
झाड़ू- दशहरे और दिवाली पर नई झाड़ू खरीदना अच्छा माना जाता है. इससे घर की दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है. दशहरे के दिन एक नई झाड़ू खरीदकर लाएं और उसका प्रयोग करने से पहले पूजा कर लें.
नया वाहन- विजयादशमी का दिन सर्वसिद्ध मुहूर्त माना जाता है. दशहरे के दिन नया वाहन खरीदना अच्छा होता है. अगर, आप नया वाहन नहीं खरीद पा रहे तो अन्य धातु का सामान खरीद सकते हैं. जैसे- तांबे-पीतल के बर्तन आदि.
प्रॉपर्टी- दशहरे के लिए जमीन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं. ये दिन इसके अच्छा होता है. इस दिन नया घर, फ्लैट या जमीन खरीदने के लिए बयाना देना या डील करना शुभ होता है.
शमी का पौधा- दशहरे के दिन घर में शमी का पौधा लाना अच्छा होता है. इसे अत्यंत फलदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शमी के पौधे से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और धन-धान्य में वृद्धि होती है.
यह भी पढ़ें:- घर में मनी प्लांट कहां नहीं लगाना चाहिए? जानें घर में कितने मनी प्लांट लगा सकते हैं
यह भी पढ़ें:- घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर रखने से क्या होता है? जानें पंचमुखी हनुमान की तस्वीर किस दिशा में रखनी चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं