New Year 2023 : नए साल का मौका है. यकीनन जश्न की तैयारियां तकरीबन हर घर में जोरों पर होंगी. कुछ मेहमान आपके घर आने वाले होंगे या आप किसी के घर इस खास पल के स्वागत के लिए पहुंचने वाले होंगे. दोनों ही सूरतों में आप खुद को सजाने संवारने की पूरी प्लानिंग भी अब तक कर ही चुके होंगे. कुछ लोगों को अक्सर ये शिकायत भी होती है कि वो जब भी सज संवर कर निकलते हैं तो उन्हें कुछ निगेटिव वाइब्स का एहसास होता है. घर वापसी के बाद या दावत खत्म होने के बाद उनकी तबीयत भी खराब हो जाती है. पुराने दौर में इसे नजर लगना कहा जाता था. वास्तु एक्सपर्ट जय मदान के अनुसार ये एक किस्म की नेगेटिविटी ही है. जिससे बचना बहुत आसान है. आपको बस कुछ वास्तु टिप्स फॉलो करने हैं और नजर लगने जैसी नेगेटिव एनर्जी से आप हमेशा बचे रहेंगे. फिर चाहें पार्टी आपके घर में हो या कहीं और सेलिब्रेशन हो.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नजर से बचाएगा ‘क्लीयर क्वॉर्टज'
लाइफ स्टाइल कोच और वास्तु एक्सपर्ट डॉ. जय मदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो नजर से बचने के उपाय बता रही हैं. डॉ. मदान के बताए उपाय के अनुसार घर में मेहमान आने वाले हों और बुरी नजर लगने का डर हो तो क्लीयर क्वार्ट्ज को घर में रखा जाना चाहिए. लेकिन उसे रखने का तरीका सही होना चाहिए.
- डॉ. मदान के मुताबिक क्लीयर क्वार्ट्ज में किसी भी किस्म की एनर्जी को एमप्लीफाई करने की ताकत होती है.
- नजर से बचने के लिए किसी भी पार्टी से पहले क्लीयर क्वार्ट्ज को एक बाउल में नमक के नीचे दबाकर रख दें. ताकि, वो किसी को नजर न आए.
- इस तरह रखा गया क्लीयर क्वार्ट्ज आस पास जनरेट होने वाली निगेटिव एनर्जी को सोख लेगा. ऐसा करने से नजर लगने की संभावना कम होगी.
- पार्टी के बाद नमक को वॉश बेसिन में ड्रेन कर दें और क्लीयर क्वार्ट्ज को धोकर वापस रख लें.
किसी पार्टी में जाने से पहले क्या करें?
आपको ये डर भी सताता है कि किसी पार्टी में जाने पर आपको नजर लग सकती है, तो डॉ. मदान ने उसका भी उपाय बताया है. ये उपाय भी क्लीयर क्वार्ट्ज से ही जुड़ा है. आपको डर है कि आप नजर का शिकार न हो जाएं, तो अपनी जेब में या कपड़े के किसी भी हिस्से में क्लीयर क्वार्ट्ज रख लें. ये ध्यान रखें कि क्लीयर क्वॉर्ट्स किसी को दिखाई न दे. आपके आसपास जितनी निगेटिव एनर्जी होगी क्लीयर क्वार्ट्ज उसे एब्जॉर्ब करता जाएगा. और, आपको उसके दुष्प्रभाव से बचाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं