Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान रणनीतिकारों में गिना जाता है, जिनकी नीतियां आज भी लोगों को जीवन की चुनौतियों से निपटने की सीख देती हैं. चाणक्य नीति के अनुसार, किसी भी शत्रु को हराने के लिए केवल ताकत ही नहीं, बल्कि सही रणनीति, धैर्य और बुद्धिमत्ता की भी जरूरत होती है. उन्होंने ऐसी कई नीतियों के बारे में बताया है, जिनकी मदद से व्यक्ति अपने विरोधियों की चालों को समझ सकता है और कठिन परिस्थितियों में खुद की रक्षा कर सकता है. अगर आप भी अपने दुश्मनों से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. आज हम आपको 4 तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने दुश्मनों को मात देे सकते हैं.
बातचीत और समझदारी अपनाएं
चाणक्य के अनुसार हर लड़ाई लड़ना जरूरी नहीं होता. अगर बातचीत, समझदारी और सहयोग से समस्या का समाधान निकल सकता है, तो वही सबसे अच्छा रास्ता है. अपने से शक्तिशाली, समान या कमजोर सभी लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना लाभदायक होता है.
दुश्मन की ताकत को करें कमजोर
जब कोई व्यक्ति आपके विरुद्ध काम कर रहा हो और सीधे मुकाबले में उसे हरााना कठिन हो, तब विग्रह नीति का प्रयोग करना चाहिए. इसमें विरोोधी की सबसे बड़ी ताकत को कमजोर किया जाता है या उसके समूह में मतभेद पैदा किए जाते हैं. रणनीति का उद्देश्य विरोधी की शक्ति को कम करना होता है.
धैर्य के साथ आगे बढ़ें
अगर आपका दुश्मन आपसे कहीं अधिक शक्तिशाली है, तो तुरंत संघर्ष में कूदना बुद्धिमानी नहीं है. ऐसी स्थिति में धैर्य रखना, अपनी क्षमताओं को बढ़ाना और सही अवसर का इंतजार करना बेहतर माना गया है. जब समय अच्छा हो और विरोधी कमजोर स्थिति में हो, तभी आगे बढ़ना चाहिए.
किसी की लें मदद
जब दुश्मन अत्यंत शक्तिशाली हो और उससे अकेले मुकाबला करना संभव न होो, तब किसी मजबूत सहयोगी का सहारा लेना चाहिए. ये नीति बताती है कि कभी-कभी बड़ी चुनौती से निपटने के लिए किसी व्यक्ति के साथ जुड़ना जरूरी होता है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: घर पर नीम और आम के पत्तों की तोरण क्यों लगाई जाती है? जानें इसका धार्मिक महत्व
यह भी पढ़ें: क्या गर्भवती महिलाओं को करवाचौथ का व्रत रखना चाहिए? जानिए प्रेमानंद महाराज के विचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं