विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर क्यों किया जाता है गंगा स्नान? जानिए इसका धार्मिक महत्व और मान्यता

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है. मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और दीपदान करने से पुण्य मिलता है. जानिए कार्तिक पूर्णिमा की तिथि, स्नान का महत्व और भगवान विष्णु-शिव से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं.

कार्तिक पूर्णिमा पर क्यों किया जाता है गंगा स्नान? जानिए इसका धार्मिक महत्व और मान्यता
कार्तिक पूर्णिमा 2026 कब है?
ndtv

कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान करने, दान-पुण्य और दीपदान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से व्यक्ति के जाने-अनजाने में किए गए पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. यही वजह है कि इस दिन सुबह से ही गंगा घाटों और दूसरे पवित्र सरोवरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. इस तिथि को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है. आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान क्यों किया जाता है और इसके पीछे क्या धार्मिक मान्यताएं हैं. 

कार्तिक पूर्णिमा 2026 कब है?

जानकारी के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर 2026 को रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू हो गई है और आज 24 नवंबर को रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार,  कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर मंगलवार को मनाई जाएगी. इसी दिन पूर्णिमा का स्नान, दान और पूजा-पाठ किया जाएगा.

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान क्यों करते हैं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. दरअसल, पूरे कार्तिक महीने में स्नान, व्रत, पूजाा और संयम रखने की परंपरा है. पूर्णिमा इस पूरे महीने की साधना का समापन मानी जाती है. पद्म पुराण और स्कंद पुराण में भी कार्तिक मास के स्नान और दान का महत्व बतााया गया है. मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से मन और आत्मा की शुद्धि होती है.

भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से जुड़ी मान्यता

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लेकर वेदों की रक्षा की थी. कार्तिक मास में भगवान विष्णुु की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. इसलिए पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि और पुण्य की प्रााप्ति की कामना की जाती है.

ये भी पढ़ें- आज कार्तिक पूर्णिमा पर करें इन 6 चीजों का दान, मिलेगा दोगुना पुण्य

भगवान शिव ने किया था त्रिपुरासुर का वध

कार्तिक पूर्णिमा का संबंध भगवान शिव से भी है. धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था. इसके बाद उन्हें त्रिपुरारीी कहा गया. इसी खुशी में देवताओं ने दीप जलााकर उत्सव मनाया था. यही वजह है कि कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है.

गंगा स्नान के बाद जरूर करें ये काम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के बाद भगवान विष्णु और शिव की पूजा करनी चाहिए. इसके अलावा जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना शुभ माना जाता है. शाम के समय नदी, मंदिर या घर में दीपदाान करने की भी परंपरा है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से किया गया दान और दीपदान विशेष पुण्य प्रदान करता है.

ये भी पढ़ें- Guru Nanak Jayanti 2026: गुरु नानक जयंती आज, जानिए गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Purnima 2026, Kartik Purnima 2026 Date, Kartik Purnima 2026 Kab Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com