ज्योतिष में बुध को बुद्धि, समझदारी, बातचीत और कारोबार का कारक माना जाता है. जब यह ग्रह उदय अवस्था में आता है, तो इसका असर काफी साफ दिखने लगता है. पंचांग के हिसाब से बुध का यह उदय गोचर 13 दिसंबर तक चलने वाला है. तुला राशि में इसके उदय होने से कई लोगों के रुके काम आगे बढ़ सकते हैं, चलिए जानते हैं आमे वाले समय में किन राशियों को मिल सकती है राहत.
आने वाले करीब तीन हफ्तों का समय कुछ खास राशियों के लिए कामकाज और कमाई के लिहाज से अच्छा रह सकता है. जिन लोगों की नौकरी या व्यापार में काफी समय से सुस्ती चल रही थी, उन्हें अब रफ्तार दिख सकती है.
कुंभ राशि:
आपके लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है. कारोबार से जुड़ी कोई पुरानी अड़चन दूर हो सकती है. बातचीत के तरीके से लोग आपकी बात मानेंगे और काम बनेंगे. घर-परिवार में भी खुशहाली का माहौल रह सकता है.
कन्या राशि:
बुध आपकी ही राशि से जुड़ा खास ग्रह है, इसलिए इसका असर आपके फैसलों पर दिखेगा. काम की जगह पर नए अवसर सामने आ सकते हैं. पैसों से जुड़े मामलों में भी राहत मिलने की उम्मीद है.
मिथुन राशि:
ऑफिस में आपकी मेहनत पर लोगों की नजर जाएगी. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की बात आगे बढ़ सकती है, जो काम आप लंबे वक्त से अटका हुआ मान रहे थे, उसमें अब गति आ सकती है.
मकर राशि:
सीनियर्स या बॉस का साथ मिलने से काम आसान हो सकता है. नौकरी हो या व्यापार, कोई फायदेमंद सौदा हाथ लग सकता है. लगातार की गई कोशिशों का नतीजा अब दिखने लगेगा.
तुला राशि:
आपके ही घर में बुध के उदय होने से मन को थोड़ी शांति मिल सकती है. करियर की राह में आ रही दिक्कतें कम हो सकती हैं, अपनों के साथ बिताया गया समय आपको तरोताजा रखेगा.
इसे भी पढ़ें: आज रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत, जानिए पूजा विधि और कथा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं