विज्ञापन

Dev Deepawali 2026: आज या कल कब मनाई जाएगी देव दीपावली? जानिए सही तिथि, महत्व, पूजा विधि और मंत्र

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर साल देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर आते हैं और गंगा नदी के किनारे दीप जलाकर उत्सव मनाते हैं.

Dev Deepawali 2026: आज या कल कब मनाई जाएगी देव दीपावली? जानिए सही तिथि, महत्व, पूजा विधि और मंत्र
देव दीपावली कब है?
Photo Credit: NDTV

Dev Deepawali 2026: हर साल कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देव दीपावली मनाई जाती है. इस पर्व को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है और इसके उत्सव को त्रिपुरोत्सव के नाम से जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर आते हैं और गंगा नदी के किनारे दीप जलाकर उत्सव मनाते हैं. इसी वजह से देव दीपावली के अवसर पर खासतौर पर वाराणसी के घाटों को हजारों-लाखों दीपकों से सजाया जाता है, जिसका नजारा बेहद भव्य और आकर्षक होता है. इस साल देव दीपावली की सही तारीख को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है. इसी कड़ी में हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि देव दीपावली आज या कल मनाई जाएगी. आइए जानते हैं सही तारीख, शुभ मुहूर्त और विधि.

कब है देव दीपावली?

वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत आज यानी 23 नवंबर को रात 11 बजकर 42 मिनट पर होगी. वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 24 नवंबर को रात 8 बजकर 23 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के नियम के अनुसार, 24 नवंबर को ही कार्तिक पूर्णिमा का स्नान, दान और देव दीपावली बनाई जाएगी.

यह भी पढ़ें:रामा तुलसी या श्यामा तुलसी, घर में कौन-सा पौधा लगाना अच्छा होता है?

देव दीपावली पूजा विधि

कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह सूर्योदय से पहले उठकर किसी पवित्र नदी या तीर्थस्थल में स्नान करें. इसके बाद भगवान शिव, श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करें. शाम के समय मंदिर और तुलसी के पौधे के पास दीपक जरूर जलाएं. इस दिन अपनी श्रद्धा के अनुसार जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, फल और धन का दान करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

देव दीपावली का धार्मिक महत्व

हिंदू मान्यता के अनुसार, देवी देवताओं से जुड़ा देव दिवाली का पर्व देवों के देव महादेव की विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस वध किया था. जिसकी खुशी में देवताओं ने पृथ्वी पर आकर दीप जलाकर खुशियां मनाई थीं. देव दिवाली पर्व का जुड़ाव भगवान विष्णु से माना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन श्री हरि मत्स्य रूप धारण किया था. वहीं कुछ लोग भगवान विष्णु के चिरनिद्रा से उठने पर लक्ष्मी और नारायाण की एक साथ पूजा करने के लिए भी इसे शुभ मानते हैं.

देव दिवाली मंत्र

  • ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
  • ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।
  • ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः।
  • श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

यह भी पढ़ें: देव दिवाली पर कितने दीये जलाने चाहिए? जानिए सही संख्या और धार्मिक महत्व

यह भी पढ़ें: हथेली पर M या X का निशान है तो समझ लीजिए किस्मत का ताला खुलने वाला है, जानिए कौन देता है असली फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com