विज्ञापन

Aaj ka Rashifal 23 November 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा हफ्ते का पहला दिन? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

आज कुछ जातकों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है, तो वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्चों और रिश्तों के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए हफ्ते का पहला दिन कैसा रहेगा.

Aaj ka Rashifal 23 November 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा हफ्ते का पहला दिन? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026
Photo Credit: NDTV

Aaj ka Rashifal 23 November 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है. कुछ लोगों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है, तो वहीं कुछ को स्वास्थ्य, खर्चों और रिश्तों के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी. परिवार, प्रेम जीवन और सामाजिक संबंधों को लेकर भी दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक का दैनिक राशिफल.

1. मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. परिवार में कोई सरप्राइज मिल सकता है. कारोबार में मित्रों के सहयोग से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. वाहन खरीदने का योग भी बन रहा है.

2. वृषभ राशि

नौकरी और करियर के मामलों में दिन अच्छा रहेगा. आपको कोई नया अवसर मिल सकता है. कारोबार में लाभ होगा और संतान के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण निवेश कर सकते हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा.

3. मिथुन राशि

आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और आय के नए स्रोत मिल सकतेे हैं. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. हालांकि स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है.

4. कर्क राशि

धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. परिवार में विवाह से जुड़ी कोई बाधा दूर हो सकती है. नया घर खरीदने का विचार साकार हो सकता है. कारोबार में प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है.

5. सिंह राशि

नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है. परिवार के लोग आपकेे सुझावों की सराहना करेंगे. पिता का सहयोग मिलेगा और करियर से जुड़े फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं. किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी संभव है.

6. कन्या राशि

दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं. पार्टनरशिप में किया गया कााम सफल हो सकता है. आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना आपके लिए जरूरी रहेगा. योग और ध्यान करने से लाभ मिलेगा.

7. तुला राशि

सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और संतान की प्रगति से प्रसन्नता होगी. माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. लंबी यात्रा का योग भी बन रहा है.

8. वृश्चिक राशि

बुद्धिमानी और धैर्य से काम लेने का दिन है. कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है. स्वास्थ्य में सुधार होगा और कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा. शाम को किसी मेहमान के आने से योजनाओं में बदलाव हो सकता है.

9. धनु राशि

परिवार के साथ समय बिताने और पुरानी यादें ताजा करने का अवसर मिलेगा. सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है. खर्चों पर नियंत्रण रखें.

10. मकर राशि

आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है. उधार दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है. दांत या पेट से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी परेशान कर सकती है.

11. कुंभ राशि

धन संबंधी मामलों में दिन अच्छा रहेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नई योजनाएं फायदा पहुंचा सकती हैं. काार्यक्षेत्र में अपनी बात स्पष्ट रूप से रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

12. मीन राशि

लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है. परिवार सेे कोई खुशखबरी मिल सकती है. स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में संतुलन बनाकर चलें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं तोड़नी चाहिए तुलसी की पत्तियां? जानिए क्या है धार्मिक मान्यता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com