Bhadli Navami 2022: आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को भड़ली नवमी (Bhadli Navami) कहते हैं. इसका एक अन्य नाम भड़ल्या नवमी भी है. मांगलिक कार्यों के दृष्टिकोण से भड़ली नवमी (Bhadli Navami 2022) बेहद खास मानी जाती है. मान्यता है कि इस दिन मांगलिक कर्यों के लिए अबूझ मुहूर्त होता है, यानी इस दिन अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के समान शादी, मुंडन, गृह प्रवेश और जैसे मांगलिक और शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार भड़ली नवमी पर 3 खास संयोग बन रहे हैं. आइए जानते हैं भड़ली नवमी के शुभ संयोग और खरीदारी समेद अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त
भड़ली नवमी 2022 तिथि | Bhadli Navami 2022 Date
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 7 जुलाई को शाम 7 बजकर 28 मिनट से शुरू हो रही है. जबकि नवमी तिथि की समाप्ति 08 जुलाई, को शाम 5 बजकर 26 मिनट पर हो रही है. उदया तिथि की वजह से भड़ली नवमी 8 जुलाई, शुक्रवार को मनाई जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भड़ली नवमी पर बन रहे हैं 3 खास संयोग | 3 special coincidences on Bhadli Navami
भड़ली नवमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग और रवि योग का खास संयोग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन योग में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है. साथ ही इन योग में नए कार्य की शुरुआत करना शुभ होता है. इसके अलावा खरीदारी के लिए यह दिन अक्षय तृतीया के समान उत्तम होता है.
भड़ली नवमी के शुभ मुहूर्त | Bhadli Navami 2022 Shubh Muhurat
ब्रह्म मुहूर्त- 04:09 ए एम से 04:49 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:58 ए एम से 12:54 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:45 पी एम से 03:40 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:09 पी एम से 07:33 पी एम
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
सन टैनिंग को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं