विज्ञापन

Hanuman Ansh की कमाई के बीच ये है 2026 की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, भारत में कमाए 500 करोड़

2026 की दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ने 2,34,917 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की है. जबकि भारत में यह 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. 

Hanuman Ansh की कमाई के बीच ये है 2026 की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, भारत में कमाए 500 करोड़
Spiderman Box Office: हनुमान अंश के शोर के बीच स्पाइडरमैन की हो रही चर्चा
नई दिल्ली:

हनुमान अंश की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. जहां 42वें दिन भी फिल्म का कलेक्शन और फिल्मों के मुकाबले ज्यादा रहा तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 300 करोड़ पार का कलेक्शन हासिल कर प्रॉफिट के मामले में दूसरी बॉलीवुड फिल्मों को फेल कर दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ना धुरंधर और ना हनुमान अंश, दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ने 2,34,917 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करके नंबर वन का खिताब अपने नाम कर लिया है. जबकि भारत में फिल्म की कमाई 500 करोड़ पार रही है. हम बात कर रहे हैं स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे की, जो डॉमेस्टिक चार्ट में नंबर वन का खिताब हासिल कर चुकी है और स्टार वॉर्स जैसी फिल्मों को पछाड़ चुकी है. 

स्पाइडरमैन बनीं नंबर वन

भारत में कलेक्शन के मामले में नंबर वन हॉलीवुड का खिताब हासिल कर चुकी स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे $936.773 मिलियन की कमाई के साथ नॉर्थ अमेरिकन चार्ट पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इतना ही नहीं टॉम हॉलेंड की फिल्म ने 2015 की फिल्म 'स्टार वॉर्स: एपिसोड VII द फोर्स अवेकन्स' के $936.6 मिलियन के पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.  

फिल्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट में लिखा गया, "इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता।" "#SpiderManBrandNewDay को सिनेमाई इतिहास रचने में मदद करने के लिए फैंस का शुक्रिया. यह अब नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली घरेलू रिलीज बन गई है. स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे, सिर्फ़ सिनेमाघरों में."
 
स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे का भारत और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे भारत में 31 जुलाई को रिलीज हुई थी, जिसने एवेंजर्स एंडगेम को पछाड़ते हुए 70 करोड़ की ओपनिंग भारत में हासिल की थी. वहीं 481 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ 575 करोड़ इंड़िया ग्रॉस कमाई करके यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारत में हॉलीवुड फिल्म बन गई. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक 2,34,917 करोड़ का कलेक्शन दुनियाभर में हासिल कर लिया है. 

हनुमान अंश के 42 दिनों की कमाई

हनुमान अंश ने भारत में 6.25 करोड़ की कमाई 42वें दिन हासिल की है, जिसके बाद नेट कलेक्शन 243.38 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 287.40 करोड़ पहुंच गया है. वहीं ओवरसीज कलेक्शन 42वें दिन 1.50 करोड़ रहा, जिसके बाद ओवरसीज ग्रॉस 21.75 करोड़ हो गया है. इसी के साथ नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने 309.15 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SpiderMan Brand New Day, Hanuman Ansh, Spiderman Box Office, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com