विज्ञापन

1424 एपिसोड के सीरियल को हिट बनाने वाला 35 साल पुराना 90s का सुपरहिट रोमांटिक गाना, एसपी-चित्रा की आवाज मे कल्ट क्लासिक

90s में फिल्म से भी ज्यादा पॉपुलर हुआ ये गाना 1424 एपिसोड के टीवी सीरियल के बैकग्राउंड की पहचान बन गया, जिसे एसपी बालासुब्रमण्यम और केएस चित्रा ने अपनी आवाज से कल्ट बनाया था. 

1424 एपिसोड के सीरियल को हिट बनाने वाला 35 साल पुराना 90s का सुपरहिट रोमांटिक गाना, एसपी-चित्रा की आवाज मे कल्ट क्लासिक
बॉलीवुड के बाद टीवी सीरियल की पहचान बना एसपी चित्रा का गाना
Social Media
नई दिल्ली:

90s का वो दौर जब सलमान खान की बॉलीवुड में रोमांटिक हीरो के रूप में एंट्री हुई थी. उन्होंने कई फिल्मों में नई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया, जिनमें से एक रेवती भी थीं. उनकी मूवी सुरेश कृष्णा की तेलुगू फिल्म प्रेमा (1989) का रीमेक थी. इस फिल्म ने भले ही दर्शकों को इम्प्रेस नहीं किया. लेकिन फिल्म का गाना, जो तेलुगू गाने का हिंदी वर्जन था. उसने 90s में खूब फैंस के दिलों पर राज किया. इस गाने को एसपी बालासुब्रमण्यम और केएस चित्रा की आवाज के लिए जाना जाता है, जिन्होंने तेलुगू वर्जन में भी आवाज दी थी. हालांकि इस गाने का हिंदी वर्जन खूब पसंद किया गया. वहीं जब यह गाना टीवी सीरियल में इस्तेमाल किया गया तो फैंस के बीच 90 के बाद 2000 के दशक में भी पॉपुलर हो गया. 

साथियां तूने क्या किया 90s का हिट गाना

हम बात कर रहे हैं 1991 में आई रोमांटिक फिल्म लव की, जिसमें सलमान खान के साथ रेवती ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था. यह तेलुगू हिट फिल्म प्रेमा (1989) का रीमेक थी, जो बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई. लेकिन इसका गाना साथियां तूने क्या किया गाना फिल्म की पहचान बन गया. ओरिजनल गाने की तरह हिंदी वर्जन को भी एसपी बालासुब्रमण्यम और केएस चित्रा ने अपनी आवाज से कल्ट गानों में शुमार कर दिया. 

ये भी पढ़ें- यूट्यूब पर 100 करोड़ व्यूज वाला पॉपुलर गाना, इश्क में चोट खाए सनम का दर्द करता है बयां, टीवी एक्ट्रेस ने लूटी लाइमलाइट

2000 के दशक में 1424 एपिसोड के सीरियल ने किया पॉपुलर

90 के दशक में सलमान खान के पॉपुलर गानों में साथियां तूने क्या किया गाना शुमार हुआ. लेकिन 2000 के दशक में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के सीरियल पवित्र रिश्ता ने इस गाने को नई पहचान दी. 2009 में एकता कपूर का सीरियल पवित्र रिश्ता शुरू हुआ, जिसके 1,424 एपिसोड रहे. वहीं मानव (सुशांत सिंह राजपूत) और अर्चना (अंकिता लोखंडे) की लव स्टोरी को दिखाने के लिए साथियां तूने क्या किया गाने का इस्तेमाल किया गया. 

साथिया तूने क्या किया गाने के लिरिक्स

साथिया तूने क्या किया
बेलिया ये तूने क्या किया
मैंने किया तेरा इंतजार
इतना करो ना मुझे प्यार
इतना करो ना मुझे प्यार  

साथिया तूने क्या कहा
बेलिया ये तूने क्या कहा
यूँ ना कभी करना इंतजार
मैंने किया है तुमसे प्यार
मैंने किया है तुमसे प्यार  

मानव और अर्चना की कैमेस्ट्री से पॉपुलर हुआ ये गाना

साथियां तूने क्या किया को Zee TV के पॉपुलर सीरियल पवित्र रिश्ता से खूब पहचान मिली. जबकि मानव (सुशांत सिंह राजपूत) और अर्चना (अंकिता लोखंडे) के रोमांटिक और इमोशनल सीन्स के बैकग्राउंड में बजाए गए इस गाने को खूब पसंद किया जाता था. यही वजह है कि 90 के दशक के बाद 2000 के दशक में भी इस गाने को खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई. हालांकि यह गाना सीरियल का ऑफिशियल टाइटल सॉन्ग नहीं था, लेकिन बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में यह फैंस के बीच खूब पॉपुलर हुआ.  

ये भी पढ़ें- 1986 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का वो गाना, आशा भोसले-मोहम्मद अजीज की आवाज, जया प्रदा ने दिखाया प्यार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Love, Saathiya Tune Kya Kiya, Pavitra Rishta, Tv News, Bollywood Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com