विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2019

तस्वीरों में देखें प्रियंका गांधी की गंगा जमुनी तहजीब यात्रा, संगम पर पूजा अर्चना से की शुरुआत

प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के मनैया घाट से नौका यात्रा की शुरुआत की जोकि वाराणसी के अस्सी घाट पर पहुंचकर पूरी होगी.

तस्वीरों में देखें प्रियंका गांधी की गंगा जमुनी तहजीब यात्रा, संगम पर पूजा अर्चना से की शुरुआत
प्रियंका गांधी करेंगी जनता से संवाद
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रयागराज में लेटे हनुमान के दर्शन किए और विधिविधान से गंगा की आरती और पूजा की. इसके बाद क्रूज बोट से उनकी प्रयागराज से बनारस की तीन दिवसीय यात्रा आरंभ हुई. rvsp3acइसके पहले दर्शन और पूजा के बाद प्रियंका का काफिला शहर से करीब 20 किमी दूर मनैया घाट पहुंचा जहां उन्होंने स्थानीय लोगों का अभिवादन किया और अपनी इस यात्रा के लिए क्रूज बोट पर सवार हो गईं.   g3cmcr38क्रूज बोट पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुछ छात्र छात्राएं और कांग्रेस के कुछ नेता मौजूद थे.  ota69108प्रियंका का कार्यक्रम मनैया घाट से दुमदुमा घाट जाने का है जहां पर वह स्थानीय नेताओं और लोगों से मिलेंगी. वहां से वह सिरसा घाट और फिर सीतामढ़ी घाट जाएंगी. 
av4f9dngयात्रा से पहले प्रियंका गांधी ने बड़े हनुमान के दर्शन भी किए और विधि विधान से पूजा अर्चना की.  
33g1or5gसिरसा घाट और फिर सीतामढ़ी घाट में लोगों और स्थानीय नेताओं से मिलने के बाद प्रियंका विंध्याचल जाएंगी. प्रियंका की प्रयागराज से बनारस की यह तीन दिवसीय यात्रा 20 मार्च को बनारस में संपन्न होगी.  

jn3d1eb8देश के राजनीतिक नक्शे में खास जगह रखने वाले उत्तर प्रदेश में, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका की यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है. 6poe600g

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LoksabhaPolls, Elections 2019, Priyanka Gandhi Boat Campaign, Priyanka Gandhi Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com