दिल्ली में मतदान से पहले बड़ी संख्या में शराब की बोतलें बरामद हो रही हैं। पश्चिमी दिल्ली के एक गोदाम से शराब की 8,000 बोतलों की बरामदगी के मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसके पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश बालियान ने ये शराब मंगवाई थी।
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने भी उनका नाम लिया और कहा कि बालियान जांच में सहयोग के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि अगर बालियान पुलिस के सामने पेश नहीं होते हैं, तो उन पर कानूनी कार्रवाई होगी।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस मुद्दे पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। साथ ही वह चर्च पर हो रहे हमलों के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के नेता राघव बहल के शामिल होने पर भी ऐतराज जता रही है।
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया कि आप के उम्मीदवारों द्वारा शराब और पैसे बांटे जा रहे हैं... कम्युनल कार्ड खेले जा रहे हैं...। उन्होंने कहा कि 'आप' के नेता ऐसे प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं, जिसके लिए इजाजत तक नहीं ली गई थी।
दूसरी ओर आज भी पुलिस ने गीता कॉलोनी से शराब की 1200 बोतलें बराबद की हैं। पुलिस ने हरियाणा नंबर वाली गाड़ी के ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने माना कि शराब दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र हरियाणा से दिल्ली मंगाई गई थी। इसके पीछे कौन है यह अभी साफ नहीं हुआ है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं