Illegal Liquor Raid Gwalior: ग्वालियर जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का लाहन (कच्चा माल) जब्त किया है. भितरवार क्षेत्र में जंगलों के अंदर छिपाकर बनाई जा रही अवैध शराब की भट्ठियों पर छापा मारकर विभाग ने 5400 किलोग्राम गुड़ लाहन बरामद किया. इस दौरान मौके से एक लोहे की भट्टी भी मिली, जिसे कार्रवाई के तहत नष्ट कर दिया गया. जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
जंगल में चल रही थी अवैध शराब की भट्टी
आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर भितरवार वृत्त के चीनोर क्षेत्र के चमेली का चक, दुबहा-दुबही और लाल डांडा इलाके में छापेमारी की. यहां जंगल के अंदर टंकियों और जमीन में गड्ढों में बड़ी मात्रा में लाहन छिपाकर रखा गया था, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने के लिए किया जा रहा था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

Illegal Liquor Raid: जंगल में मिली टंकी
5400 किलो लाहन और भट्टी बरामद
कार्रवाई के दौरान टीम को प्लास्टिक की टंकियों और गड्ढों से करीब 5400 किलोग्राम गुड़ लाहन मिला. अधिकारियों ने मौके पर ही इसके नमूने लिए और बाकी सामग्री को फैलाकर नष्ट कर दिया. इसके अलावा एक लोहे की भट्टी भी बरामद हुई, जिससे शराब तैयार की जाती थी.
लगभग 5.40 लाख रुपये का नुकसान
आबकारी विभाग के अनुसार, नष्ट किए गए लाहन और जब्त भट्टी की कुल कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है. इस कार्रवाई से अवैध कारोबार करने वालों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है.
चार मामले दर्ज, जांच जारी
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. फिलहाल टीम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है.
लगातार चल रहा अभियान
जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब के नेटवर्क को खत्म किया जा सके.
सख्ती जारी, अवैध कारोबार पर निगरानी
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है. ग्रामीण और जंगल क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि इस तरह की गतिविधियों को समय रहते रोककर कार्रवाई की जा सके.
यह भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: भोपाल में CBI बनाएगी कंट्रोल रूम, HC से गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द होने के बाद जांच तेज
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : BJP विधायक रामकुमार टोप्पो पर केस दर्ज; नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप
यह भी पढ़ें : तीन फीट लंबी पूंछ... गजब का रंग; छत्तीसगढ़ के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल मालाबार गिलहरी, देखिए तस्वीर
यह भी पढ़ें : कोर्ट परिसर में फिर बवाल: सिंगरौली में 30 से ज्यादा लोगों ने वकीलों पर हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं