विज्ञापन
This Article is From May 07, 2014

कुमार विश्वास का राहुल पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप

अमेठी:

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और अमेठी संसदीय सीट से प्रत्याशी कुमार विश्वास ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जिले के महमूदपुर में मतदान केंद्र लुटवाने का आरोप लगाया है।

अमेठी में विश्वास ने कहा कि राहुल गांधी इस बार अमेठी में हार के डर से बूथ तक लुटवा रहे हैं।

कुमार विश्वास ने कहा, राहुल गांधी आज सुबह करीब 8.30 बजे अमेठी पहुंचे हैं। इसके बाद से वह हर मतदान केंद्र पर घूम रहे हैं। उन्होंने मौका मिलते ही यहां के महमूदपुर में बूथ कैप्चर कराया है।

विश्वास का आरोप है कि हार के डर से तिलमिलाए राहुल गांधी अब कितना नीचे गिर रहे हैं, यह अमेठी की जनता देख रही है।

इससे पूर्व कुमार विश्वास ने कहा कि इस बार यहां आप की झाड़ू चलेगी। कुमार विश्वास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्मृति ईरानी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं।

मतदान केंद्रों का दौरा करते समय बुधवार को कुमार विश्वास ने भरोसा जताया कि अमेठी बदल रहा है। इस बार यहां कम से कम 60 प्रतिशत वोट पड़ेंगे और कांग्रेस के पंजे पर झाड़ू लगेगी।

कुमार विश्वास ने कहा, ऐसा पहली बार होगा जब अमेठी में 'इलेक्शन' होगा, इससे पहले तो यहां पर 'सेलेक्शन' होता था। यहां से सांसद राहुल गांधी इस क्षेत्र को दलालों के भरोसे छोड़कर दिल्ली में मौज करते थे। इस बार तो इतनी मेहनत कर रहे हैं कि जिसे देखकर यहां के लोग भी हैरान हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस के युवराज चुनाव के दिन आज अमेठी में हैं। यह तो हैरान करने वाली बात है। अमेठी के लोगों ने राहुल गांधी को इतना परेशान कभी नहीं देखा है।  विश्वास ने कहा, इस बार राहुल की बहन प्रियंका भी जी-जान से जुटी हैं।

कुमार विश्वास ने कहा कि अमेठी बीते 40 वर्षों से उपेक्षित है। यहां के बच्चे अभिशप्त हैं, युवा रोजगार के लिए देशभर में घूम रहे हैं। यहां पर जो थोड़ा बहुत काम किया, वह स्वर्गीय राजीव गांधी ने किया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
अफजल गुरु, सर्जन बरकती और इंजीनियर रशीद...कश्मीर के वोटरों के मन में क्या?
कुमार विश्वास का राहुल पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप
4 बार CM, 13 साल की उम्र से जुड़े हैं RSS से, विदिशा से 6 बार के सांसद शिवराज बने मोदी सरकार में मंत्री
Next Article
4 बार CM, 13 साल की उम्र से जुड़े हैं RSS से, विदिशा से 6 बार के सांसद शिवराज बने मोदी सरकार में मंत्री
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com