विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2014

ओपिनियन पोल 2014 : 319 सीट के सर्वे में भाजपा को 146 सीट, कांग्रेस को 40 सीट का अनुमान

ओपिनियन पोल 2014 : 319 सीट के सर्वे में भाजपा को 146 सीट, कांग्रेस को 40 सीट का अनुमान
नई दिल्ली:

देश में चुनावी माहौल गर्मा गया है। जल्द ही चुनाव होने वाले हैं और लोगों ने अपना मन बना लिया है या फिर मन बनाना आरंभ कर दिया है कि वह किसे वोट देंगे... इस पूरे मसले पर हंसा रिसर्च ने भारत का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है... हंसा रिसर्च ने करीब दो लाख लोगों से बातचीत कर यह पोल तैयार किया है।

सबसे बड़ा ओपिनियन पोल 2014 में अब तक कुल 319 सीट पर राय। एनडीए को 166 सीट की उम्मीद, यूपीए को 52 सीट मिलने का अनुमान और नया मोर्चा को 16 सीट मिलती दिख रही हैं। यह ओपिनियन पोल 12 राज्यों का है अन्य राज्यों का सर्वे एनडीटीवी इंडिया पर शुक्रवार को...


वहीं, पार्टियों के हिसाब से 319 सीट के सर्वे में भाजपा को 146 सीट मिलती दिख रही हैं, कांग्रेस को 40 सीट का अनुमान लगाया जा रहा है तथा नया मोर्चा 16 सीट हथियाने कामयाब दिख रहा है।

राज्यवार स्थिति पर एक नजर :

कर्नाटक में भाजपा को मिल सकती हैं 20+, कांग्रेस 6 और जेडीएस को 2

कर्नाटक वोट प्रतिशत भाजपा को 44%(+2), कांग्रेस 38% (0), जेडीएस 11%(-3)

तमिलनाडु की 39 सीटों में से एडीएमके को भारी फायदा, मिल सकती हैं 27(+18), डीएमके 10 (-8) और अन्य 2 (-10)

तमिलनाडु में एडीएमको को 45% वोट की उम्मीद, डीएमके 28%, भाजपा 8%, कांग्रेस 8%, और डीएमडीके 4%

पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से टीएमसी को भारी बढ़त, टीएमसी को 32(+13), लेफ्ट 9(-6), कांग्रेस 1 (-5), अन्य 0 (-2)

पश्चिम बंगाल टीएमसी को 47% वोट की उम्मीद, लेफ्ट को 30%, भाजपा 10%, कांग्रेस

राजस्थान में भाजपा को 48%(+12) वोट का अनुमान, कांग्रेस को 35% (-12)

राजस्थान की कुल 25 सीटों में भाजपा को भारी फायदा- 19 सीट का अनुमान (+15), कांग्रेस को नुकसान 5 सीट (-15), अन्य 1 (0)

दिल्ली में आप को 34% वोट की संभावना (+34%), भाजपा को 32% (-3%), कांग्रेस को 23% (-34%)

दिल्ली की 7 सीट, 'आप' की अच्छी शुरुआत की उम्मीद, 4 सीट (+4) का अनुमान, भाजपा को भी फायदा 2 (+2), कांग्रेस को भारी नुकसान 1 (-6)

हरियाणा में भाजपा+एचजेसी को 29% वोट की उम्मीद, कांग्रेस 26%, आईएनएलडी 17%, बीएसपी 4%, आप 3%

हरियाणा में कुल सीट 10, भाजपा+एचजेसी को भारी फायदे की उम्मीद, 7सीट (+6), कांग्रेस 3 सीट(-6)

महाराष्ट्र कुल 48 सीटें, भाजपा+शिवसेना को बढ़त की उम्मीद, 33 सीटों (+13) का अनुमान, कांग्रेस+एनसीपी को 12 (-13), एमएनएस 1 (+1), अन्य 2 (-1)

महाराष्ट्र में भाजपा+शिवसेना को 39% (+3) वोट की उम्मीद, कांग्रेस+एनसीपी को 35% (-4), एमएनएस 4%(0)

मध्य प्रदेश में कुल 29 सीटों में भाजपा को 24 सीट (+8) मिलने का अनुमान, कांग्रेस 4 (-8), बीएसपी 1(0)

मध्य प्रदेश में भाजपा को 51 % (+7) वोट की उम्मीद, कांग्रेस 34% (-7), बीएसपी 5%(-1)

छत्तीसगढ़ में कुल 11 सीट, भाजपा 9 सीट (-1) की उम्मीद, कांग्रेस 2 (+1)

छत्तीसगढ़ में भाजपा को 44% (-1) वोट की उम्मीद, कांग्रेस को 38%(+1)

गुजरात कुल 26 सीट, BJP को 23सीट (+8) की उम्मीद, कांग्रेस को 3 सीट (-8)

गुजरात में भाजपा को 50% (+4) वोट की आशा, कांग्रेस 40% (-4)

झारखंड में 14 सीटें, BJP को 6 (-2) सीट की उम्मीद, Cong 4 सीट (+3), JMM 2 सीट(0), अन्य 2 (-1)

झारखंड में भाजपा को 25% वोट की उम्मीद, कांग्रेस 21%, जेएमएम 10%

बिहार में 40 सीट, भाजपा+एलजेपी 23 सीट (+11) की उम्मीद, कांग्रेस+आरजेडी 11 (+5), जेडीयू 5 (-15), अन्य 1 (-1)

बिहार में भाजपा+एलजेपी को 32% वोट की आशा, कांग्रेस+आरजेडी को 26%, जेडीयू को 22%

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एनडीटीवी ओपिनियन पोल 2014, देश में चुनावी हाल, लोकसभा चुनाव 2014, आम चुनाव 2014, General Elections 2014, Lok Sabha Polls 2014, NDTV India Opinion Poll 2014