विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2014

कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है : अरुण जेटली

कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है : अरुण जेटली
नई दिल्ली:

बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है। जेटली ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी पार्टी से किनारा कर रहे हैं जबकि कई नेता तो लोकसभा चुनाव लड़ने से भी इनकार कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को निशाना बनाते हुए जेटली ने कहा कि कुछ नेता खराब तबीयत का बहाना कर चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं।

जेटली ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उन बयानों की भी आलोचना की, जिनमें राहुल ने ओपिनियन पोल्स को मजाक बताया था और कहा था कि कांग्रेस 2009 से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

जेटली ने कहा कि यूपीए में शामिल कई दल भी अब खुद को कांग्रेस से दूर कर रहे हैं। यहां तक कि तेलंगाना राष्ट्रसमिति ने उन्हें पीठ दिखा दी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अरुण जेटली, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, लोकसभा चुनाव 2014, आम चुनाव 2014, Lok Sabha Polls 2014, General Elections 2014, Arun Jaitley, Congress, BJP