विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2015

दिल्ली में किरण बेदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनाएगी : नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के लिए चुनाव प्रचार खत्म होने की तारीख से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर में रैली को संबोधित किया।

ये हैं उनके भाषण के मुख्य अंश...

  • दिल्ली में किरण बेदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाएगी।
  • अब चुनाव प्रचार खत्म होने में सिर्फ एक दिन बचा है। एक तरह से चुनाव से पहले यह मेरी आप लोगों से आखिरी मुलाकात है।
  • मैंने अपनी पार्टी के लोगों से नाराज़गी जताई, क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान मेरी रैली में इतनी भीड़ नहीं आई थी।
  • मैं अपनी रैली में आई भीड़ से भौंचक्का हूं। किसी भी पार्टी की प्रदेश इकाई की रैली में कभी इतनी भीड़ नहीं आती।
  • मेरी राजनीति की एक ही दिशा है, एक ही लक्ष्य है, एक ही उद्देश्य है - विकास।
  • विकास का अर्थ होता है, गरीब की ज़िन्दगी को बदल देना।
  • जब भी कोई उसके घर में बीमार हो, दवा मिलनी चाहिए।
  • जहां झुग्गी-झोंपड़ी है, पक्का मकान मिलना चाहिए।
  • दिल्ली को पूर्ण बहुमत की सरकार चाहिए।
  • पूरे विश्व में भारत की जय-जयकार हो रही है।
  • हमारे अनेक नेताओं ने जवानी देशहित में लगाई।
  • दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।
  • हमारे विरोधी अब भी हैरान हैं, कैसे एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बन गया।
  • हमें दिल्ली में एक मजबूत और स्थिर सरकार चाहिए।
  • मैं आप लोगों से आग्रह करने आया हूं - विकास के लिए वोट दें, भारतीय जनता पार्टी को वोट दें।
  • दिल्ली के भाग्य को बर्बाद नहीं होने देंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
दिल्ली में किरण बेदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनाएगी : नरेंद्र मोदी
हैट-ट्रिक वाले मंत्री! जानें कौन हैं PM मोदी के वे सबसे भरोसेमंद, जो तीसरी बार बन रहे मंत्री
Next Article
हैट-ट्रिक वाले मंत्री! जानें कौन हैं PM मोदी के वे सबसे भरोसेमंद, जो तीसरी बार बन रहे मंत्री
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com