विज्ञापन

Gaokao समेत दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं की लिस्ट जारी, NEET UG को मिली ये जगह

World's Largest Examinations: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में छात्रों की संख्या के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं की लिस्ट जारी की गई है. इसमें चीन की गाओकाओ परीक्षा को पहले नंबर पर रखा गया है.

Gaokao समेत दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं की लिस्ट जारी, NEET UG को मिली ये जगह
दुनिया के सबसे बड़े और मुश्किल एग्जाम

भारत में NEET-JEE जैसी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 20 लाख से ज्यादा होती है. यही वजह है कि दुनिया की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में इनका नाम शामिल है. हालांकि इस मामले में भारत दूसरे या तीसरे नहीं, बल्कि पांचवें नंबर पर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दुनिया की तमाम बड़ी परीक्षाओं के बारे में बताया गया है, जिनमें हर साल लाखों लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं. इस मामले में आज भी चीन का गाओकाओ (Gaokao) एग्जाम सबसे आगे है, इसे दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा माना जाता है. 

चीन की गाओकाओ परीक्षा में बैठते हैं इतने लोग

चीन में हर साल जून में होने वाली गाओकाओ परीक्षा को लेकर काफी चर्चा होती है. इसका फुलफॉर्म नेशनल कॉलेज एंट्रेंस एग्जामिनेशन है. इसे दुनिया का सबसे मुश्किल एग्जाम भी कहा जाता है.  इस परीक्षा में करीब 1.3 करोड़ छात्र हिस्सा लेते हैं. चीन की सभी बड़ी यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में एडमिशन पाने का ये एकमात्र तरीका है. इस परीक्षा के दौरान चीन लगभग थम सा जाता है और सुरक्षा व्यवस्था भी काफी कड़ी होती है. 

दूसरे नंबर पर ब्राजील की ENEM परीक्षा

ब्राजील के ENEM (Exame Nacional do Ensino Medio) एग्जाम को इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रखा गया है. ये लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा है. इस परीक्षा में हर साल 40 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होते हैं. 

तीसरे नंबर पर अमेरिका की SAT और ACT

दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं में तीसरे नंबर पर अमेरिका के स्कॉलास्टिक असेसमेंट टेस्ट (SAT) और अमेरिकन कॉलेज टेस्टिंग (ACT) का नंबर आता है. इसमें करीब 20 से 30 लाख छात्र हिस्सा लेते हैं. ये अमेरिका और दुनिया के बड़े इंटरनेशन कॉलेजों में एडमिशन का टेस्ट है. 

दक्षिण कोरिया का सुनेउंग एग्जाम

चौथे नंबर पर साउथ कोरिया का कॉलेज स्कोलास्टिक एबिलिटी टेस्ट (सुनेउंग) एग्जाम आता है. ये परीक्षा लगातार 8 घंटे तक चलती है और इसे भी दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में गिना जाता है. इस दौरान कई मार्केट पूरी तरह बंद होते हैं और पुलिस की गाड़ियां छात्रों को एग्जाम सेंटर तक पहुंचाती हैं. 

भारत का मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET

दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं में पांचवें नंबर पर भारत का NEET आता है, जो मेडिकल यूजी प्रोग्राम में एडमिशन लेने का एकमात्र तरीका है. इसमें हर साल 20 से 24 लाख छात्र शामिल होते हैं. सबसे खास बात ये है कि ये परीक्षा एक ही दिन में आयोजित होती है. इसके अलावा भारत में इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम JEE, यूपीएससी, यूजीसी नेट और रेलवे की परीक्षाओं को भी इस लिस्ट में जगह मिली है. 

ये भी पढ़ें - UPSC से पहले IAS-IPS बनने के लिए होता था ये एग्जाम, लंदन में होती थी ट्रेनिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Largest Exam, NEET Exam, China Gaokao Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com