विज्ञापन

कंप्यूटर, इंटरनेट, CCTV से लैस होंगे नए परीक्षा केंद्र, NEET-UG को लेकर NTA ने शुरू की तैयारी

एनटीए ने एआईसीटीई से सरकारी संस्थानों में उपलब्ध आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और खाली स्थानों की जानकारी मांगी है, ताकि नए कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र विकसित किए जा सकें.

कंप्यूटर, इंटरनेट, CCTV से लैस होंगे नए परीक्षा केंद्र, NEET-UG को लेकर NTA ने शुरू की तैयारी
NTA NEET-UG में बड़े बदलाव की तैयारी में हैं.

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) भविष्य में NEET-UG परीक्षा के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों का नेटवर्क मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है. इसी दिशा में NTA ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से सरकारी संस्थानों में उपलब्ध आईटी सुविधाओं और स्थान की जानकारी जुटाने का अनुरोध किया है.

इसके बाद AICTE ने देशभर के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों, विश्वविद्यालयों के विभागों और प्रबंधन संस्थानों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं.

आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा मूल्यांकन

AICTE ने संस्थानों से कहा है कि वे अपने यहां उपलब्ध कंप्यूटरों की संख्या, नेटवर्क व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिजली बैकअप और सीसीटीवी जैसी सुविधाओं का पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में दें. इसके साथ ही खाली या कम उपयोग में आने वाली जगहों की जानकारी भी मांगी गई है. इन जानकारियों के आधार पर यह आकलन किया जाएगा कि किन संस्थानों को भविष्य में स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर (STC) के रूप में विकसित किया जा सकता है.

15 सितंबर तक देनी होगी जानकारी

AICTE ने सभी मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थानों से कहा है कि वे सटीक और सत्यापित जानकारी 15 सितंबर तक उपलब्ध कराएं. संस्था प्रमुखों द्वारा प्रमाणित यह जानकारी आगे मूल्यांकन के लिए NTA के साथ साझा की जाएगी.

परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी

NTA के पास पहले से देशभर में परीक्षा केंद्रों का नेटवर्क मौजूद है, लेकिन एजेंसी अब आधुनिक और मानकीकृत परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रही है. इससे बड़े स्तर की परीक्षाओं के संचालन में सुविधा होगी और तकनीकी निगरानी को भी मजबूत किया जा सकेगा.

विशेषज्ञों का मानना है कि अधिक स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर बनने से परीक्षाओं के संचालन में एकरूपता आएगी. साथ ही उम्मीदवारों को बेहतर तकनीकी सुविधाएं, सुरक्षित परीक्षा वातावरण और सुचारु परीक्षा प्रक्रिया का लाभ मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें- यूपी के 62 हजार शिक्षकों की बच जाएगी नौकरी! जारी हो गया स्पेशल TET का नोटिफिकेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG, NTA News, NEET Exam News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com