विज्ञापन

NEET पर राजनाथ सिंह के घर क्यों हुई बैठक? जानें किस रणनीति पर धर्मेंद्र प्रधान और ज्योतिरादित्य ने की चर्चा

NEET Exam Meeting: रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बैठक नीट पेपर लीक के मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के साथ ही इसका समाधान निकालने के लिए बुलाई गई थी. बैठक में नीट पेपर को लेकर छात्रों की चिंताएं दूर करने और पारदर्शिता बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई.

NEET पर राजनाथ सिंह के घर क्यों हुई बैठक? जानें किस रणनीति पर धर्मेंद्र प्रधान और ज्योतिरादित्य ने की चर्चा
नीट पेपर लीक मामले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई बैठक.
नई दिल्ली:

नीट पेपर लीक मामले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर गुरुवार को एक बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान , केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ NTA चीफ अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में नीट परीक्षा से जुड़े पेपर लीक, छात्रों की शिकायतों, संभावित गड़बड़ियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई. सरकार की कोशिश है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रहे, ताकि छात्रों की टेंशन दूर की जा सके.

मंत्रालयों के बीच तालमेल बिठाया जा रहा

सूत्रों के मुताबिक, नीट परीक्षा के दौरान बड़े स्तर पर लॉजिस्टिक सपोर्ट की जरूरत को देखते हुए विभिन्न मंत्रालयों के बीच तालमेल भी किया जा रहा है. राजनाथ के घर हुई बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर खास फोकस रहा. बैठक में NTA चीफ से तैयारियों को लेकर फीडबैक भी लिया गया. माना जा रहा है कि छात्रों का भरोसा बहाल करने और परीक्षा को बिना विवाद के संपन्न कराने के लिए यह बैठक बेहद अहम थी.

निर्मला सीतारमण और इसरो के पूर्व चेयरमैन से भी की बात

इससे पहले मंगलवार को धर्मेंद्र प्रधान ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी बात की थी. उनसे उन्होंने गेटवे पेमेंट पर आ रही परेशानी पर मदद मांगी थी. इससे पहले राधा कृष्णण कमेटी की शिफारिशों को लागू करने के लिए प्रधान ने बुधवार को इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ. राधा कृष्णण के साथ बैठक कर जितने भी सुझाव कमेटी के हैं उनको लागू करने के निर्देश दिए थे. साथ ही कहा कि नीट परीक्षा के मद्देनजर  निगरानी बढ़ाई जाए और एग्जामिनेशन सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दी जाए. साथ ही सेंटर स्टूडेंट फ्रेंडली हों. बता दें कि देशभर में 550 शहरों के 5400 परीक्षा केंद्रों में 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी.
 

लेखक के बारे में
img
रवीश रंजन शुक्ला
Associate Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Paper Leak, NEET Exam, NEET Reexam, Rajnath Singh, Dharmendra Pradhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com