विज्ञापन

तपती गर्मी के बीच जानिए कहां है दुनिया का सबसे ठंडा इलाका, तापमान -89.2 डिग्री

Coldest place in the world: भारत समेत दुनिया के कई देशों में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जगह तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है.

तपती गर्मी के बीच जानिए कहां है दुनिया का सबसे ठंडा इलाका, तापमान -89.2 डिग्री

Coldest place in the world: भारत समेत दुनिया के कई देशों में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जगह तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है. गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों का जीना मुश्किल कर रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां तापमान इतना कम हो जाता है कि इंसान का शरीर कुछ ही मिनटों में जम सकता है, यहां धूप की एक किरण तक नहीं पड़ती है. 

Do You Know: क्या रोबोट इंसानों जैसे सोच सकते हैं

कहां है दुनिया का सबसे ठंडा इलाका

दुनिया का सबसे ठंडा इलाका माना जाता है- अंटार्कटिका. अंटार्कटिका पृथ्वी का दक्षिणी ध्रुवीय महाद्वीप है. यह पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है. यहां सूरज की रोशनी बहुत कम मात्रा में पहुंचती है और साल के कई महीनों तक अंधेरा रहता है. इसी वजह से यहां का तापमान बेहद कम हो जाता है. वैज्ञानिकों के अनुसार अंटार्कटिका में अब तक का सबसे कम तापमान माइनस 89.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. 

इतनी ठंडी जगह पर कौन रहता है

अंटार्कटिका में इतनी ज्यादा ठंड होती है कि सामान्य इंसान लंबे समय तक यहां नहीं रह सकता. तेज बर्फीली हवाएं और लगातार गिरता तापमान जीवन को बेहद कठिन बना देते हैं. यहां केवल वैज्ञानिक और रिसर्च टीम ही सीमित समय के लिए रहते हैं. वे विशेष कपड़े और आधुनिक उपकरणों की मदद से काम करते हैं. 

Snake village of India: ऐसा गांव, जहां कोबरा आराम से घूमते हैं

दुनिया का सबसे ठंडा गांव कहां है 

अगर आबादी वाले इलाके की बात करें तो रूस का ओयम्याकोन गांव दुनिया का सबसे ठंडा बसा हुआ इलाका माना जाता है. यहां तापमान माइनस 50 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है. इस गांव में रहने वाले लोग ठंड से बचने के लिए खास तरह के घर और मोटे कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं.

Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coldest Place In The World, Antartica, Antartica Weather, Antartica Facts, Do You Know
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com