Do You Know: डिजिटल युग में Artificial Intelligence यानी AI और रोबोटिक्स, तेजी से दुनिया में बदलाव ला रहे हैं. रोबोट ना केवल फैक्ट्री में काम कर सकते हैं बल्कि इंसानों की तरह बात करते हैं. सवालों के जवाब देते हैं और सुझाव भी देते हैं. तो इसका मतलब क्या ये है कि रोबोट इंसानों जैसे सोच सकते हैं? जानें इस सवाल का जवाब.
रोबोट काम कैसे करते हैं
रोबोट एक मशीन होती है. इसे इंसानों ही प्रोग्राम करते हैं. यानी इसे इंसान बनाते हैं और इसके अंदर प्रोग्रामिंग फिक्स करते हैं. इसमें सेंसर, कैमरा, सॉफ्टवेयर और AI तकनीक का उपयोग किया जाता है. इनकी मदद से रोबोट डेटा को समझते हैं, पैटर्न पहचानते हैं और उसी आधार पर जवाब देते हैं.
क्या रोबोट सोच सकते है
रोबोट इंसानों की तरह नहीं सोच सकते. जितना क्रिएटिव इंसान है, या उसकी सोच है, वो रोबोट की नहीं हो सकती. रोबोट केवल डेटा और निर्देशों के आधार पर काम करते हैं.
ऐसा देश, जहां नहीं है एक भी यूनिवर्सिटी, 12वीं के बाद क्या करते हैं छात्र
इंसान कई तरह की भावनाओं से युक्त होते हैं. जैसे अनुभव होना, कल्पना और नैतिक समझ का होना. वहीं रोबोट केवल एल्गोरिद्म और प्रोग्रामिंग के जरिए निर्णय लेते हैं. वे खुशी, दुख, डर या प्यार जैसी भावनाओं को महसूस नहीं कर सकते.
AI ने रोबोट्स को कैसे बदला
Artificial Intelligence ने रोबोट्स को पहले से ज्यादा स्मार्ट बना दिया है. अब वे खुद से सीख सकते हैं, जिसे Machine Learning कहा जाता है. जैसे चैटबॉट्स और वर्चुअल असिस्टेंट इंसानों की भाषा समझते हैं, या सेल्फ ड्राइविंग कारें सड़क की स्थिति देखकर निर्णय ले सकती हैं. फिर भी इनकी सोच इंसानी दिमाग जैसी पूरी तरह स्वतंत्र नहीं हो सकती.
इंसानी दिमाग और रोबोट में अंतर
इंसानी दिमाग बेहद जटिल होता है. इंसान नई परिस्थितियों में भावनाओं और अनुभवों के आधार पर निर्णय ले सकता है. रोबोट केवल वही कर सकते हैं जिसके लिए उन्हें ट्रेन किया गया हो. अगर कोई नई स्थिति सामने आ जाए तो कई बार वे सही प्रतिक्रिया नहीं दे पाते.
Do You Know: जलेबी को इंग्लिश में क्या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग
भविष्य में क्या संभव है
कहा जा रहा है कि आने वाले समय में रोबोट और स्मार्ट जरूर होंगे, लेकिन इंसानी दिमाग जैसी सोच विकसित करना बड़ी चुनौती बनी रहेगी. भविष्य में तकनीक और आगे बढ़ेगी, लेकिन इंसान और मशीन के बीच का फर्क पूरी तरह खत्म होना अभी आसान नहीं लगता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं