UGC NET Result 2026: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) 2026 के नतीजे के अनुसार इस परीक्षा में शामिल होने वाले 4,000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए क्वालिफाई किया है. कुल 84 विषयों का रिजल्ट जारी किया गया है. परीक्षा में 6.07 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. जिसमें से 97,000 से अधिक ने पीएचडी में दाखिले के लिए और 4,000 से अधिक उम्मीदवार जेआरएफ के पात्र हुए हैं. रिजल्ट जारी होन के बाद JRF क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए अगला कदम क्या होगा, आइए जानते हैं इसके बारे में
JRF क्वालिफाई क्या होती है
JRF, UGC-NET के जरिए मिलने वाली एक फेलोशिप होती है. जो उम्मीदवार JRF के लिए क्वालिफाई हो जाते हैं उन्हें रिसर्च/PhD करने के दौरान आर्थिक सहायता दी जाती है. ये करने के बाद Assistant Professor, Researcher या अन्य अकादमिक करियर के रास्ते आसानी से खुल जाते हैं.
JRF क्वालिफाई करना के बाद क्या करना होगा
JRF क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवारों को सीधे पीएचडी में एडमिशन नहीं मिलता है, वो जिस विश्वविद्यालय में दाखिला लेने चाहते हैं वहां का आवेदन फॉर्म भरना होता है. अगर दाखिले से जुड़ी सारी शर्तें पूरी करते हैं, तब कॉलेज में एडमिशन मिलता है. कई कॉलेजों में इंटव्यूर राउंड रखा जाता है, ऐसे में इसे पास करने के बाद ही दाखिला मिलता है. जिन उम्मीदवारों ने JRF क्वालिफाई की है वो संबंधित विश्वविद्यालयों के पीएचडी एडमिशन नोटिफिकेशन पर नजर रखें.
दस्तावेज रखें तैयार
पीएचडी एडमिशन के दौरान कॉलेज में कई सारे दस्तावेज भी जाम करने होते हैं. इसलिए दाखिले से जुड़े सारे दस्तावेज भी आप तैयार रखें. जैसे UGC NET/JRF प्रमाणपत्र, मार्कशीट, पहचान पत्र, कैटेगरी सर्टिफिकेट और इत्यादि. दाखिले के समय इनकी कॉपी कॉलेज में जाम करवा दें.
ये भी पढ़ें-कौन हैं NTA के नए डायरेक्टर IPS रवि कुमार सिंह और IAS प्रसन्ना वेंकटेश?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं