विज्ञापन

कौन हैं NTA के नए डायरेक्टर IPS रवि कुमार सिंह और IAS प्रसन्ना वेंकटेश?

केंद्र सरकार ने NTA में प्रशासनिक बदलाव करते हुए IAS अधिकारी प्रसन्ना वेंकटेश वी, IPS अधिकारी रवि कुमार सिंह और IRS अधिकारी सथिया एस को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं. ये नियुक्तियां NTA की परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने और एजेंसी में चल रहे सुधार अभियान का हिस्सा हैं.

कौन हैं NTA के नए डायरेक्टर IPS रवि कुमार सिंह और IAS प्रसन्ना वेंकटेश?
सरकार का मानना है कि अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति से NTA की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुरक्षित बनाया जा सकेगा.

Public Exam Reforms : परीक्षा प्रणाली को मजबूत, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़े फेरबदल किए किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में NTA में नए वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. इनमें IAS अधिकारी प्रसन्ना वेंकटेश वी, IPS अधिकारी रवि कुमार सिंह और IRS अधिकारी सथिया एस प्रमुख हैं, जिन्हें एजेंसी में डायरेक्टर पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. ऐसे में आइए जानते हैं ये तीनों कौन हैं पहले कहां पर किस पद पर काम कर चुके हैं...

कौन हैं रवि कुमार सिंह?

रवि कुमार सिंह 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं. वह अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर से आते हैं. UPSC सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से चयनित रवि कुमार सिंह NTA में डायरेक्टर बनने से पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing) में डीसीपी के पद पर कार्यरत थे. 

कौन हैं प्रसन्ना वेंकटेश वी?

प्रसन्ना वेंकटेश वी 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं और आंध्र प्रदेश कैडर से जुड़े हैं. उन्होंने तमिलनाडु एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी से कृषि विज्ञान में ग्रेजुएट हैं. अपने प्रशासनिक करियर में वह एलुरु के जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट, विजयवाड़ा नगर निगम आयुक्त और कुरनूल के जॉइंट कलेक्टर जैसे अहम पदों पर काम कर चुके हैं. NTA में आने से पहले वह आंध्र प्रदेश के समाज कल्याण विभाग और APSWREIS (Andhra Pradesh Social Welfare Residential Educational Institutions Society) में सचिव के पद पर थे.

कौन हैं सथिया एस?

सथिया एस 2011 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी हैं. केंद्र सरकार ने उन्हें NTA में डायरेक्टर स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है. उनकी नियुक्ति NTA के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और एजेंसी के स्थायी नेतृत्व तंत्र को विकसित करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- NTA में बड़ा फेरबदल, 5 IPS, IAS और IRS अधिकारी डायरेक्टर और जॉइंट डायरेक्टर पदों की संभालेंगे कमान, जानिए नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com